Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बहुत ही जोरदार रहा। WWE ने इस एपिसोड को अच्छे मैचों और सैगमेंट्स द्वारा खास बनाया। सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames) के बाद Raw का यह एपिसोड उम्मीदों के अनुसार ही रहा। WWE ने ज्यादातर पुरानी स्टोरीलाइंस को जारी रखा। हर एक एपिसोड और शो की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के एपिसोड में कई चीज़ें बहुत धमाकेदार रही तो कुछ चीज़ों ने फैंस को बहुत ही ज्यादा निराश किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE Raw की अच्छी बात: डेक्सटर लूमिस को कॉन्ट्रैक्ट और पैसे मिलना WWE on FOX@WWEonFOXSPEECHLESS.@DexterWWE @mikethemiz #WWERaw39262SPEECHLESS.@DexterWWE @mikethemiz #WWERaw https://t.co/GgGNmwZUDuद मिज़ और डेक्सटर लूमिस के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही थी। आखिर Raw के एपिसोड में लूमिस ने बदला ले लिया। द मिज़ ने पहले लड़ने से मना कर दिया था लेकिन बाद एडम पीयर्स के दबाव डालने पर मिज़ एक्शन में नज़र आए। डेक्सटर लूमिस ने एनीथिंग गोज़ के नियम को सही तरह से उपयोग किया। मैच में बहुत बढ़िया मोमेंट्स देखने को मिले। अंत में लूमिस ने जीत दर्ज करके बदला लिया। बाद में उन्होंने WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और अब वो आधिकारिक तौर पर कंपनी का हिस्सा बन गए हैं। साथ ही द मिज़ से उन्हें बचे हुए पैसे भी मिल गए हैं। महीनों तक चलने वाली यह दुश्मनी आखिर खत्म हुई। 1- बुरी बात: मिया यिम और रिया रिप्ली का मैच क्लीन तरीके से खत्म नहीं होना RheaRipley_WWE@RheaRipley_WWE⚖️ twitter.com/skwrestling_/s…Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"You think you're The Problem Solver, Mia? I'm Rhea Bloody Ripley!"Let her know, @RheaRipley_WWE #WWERaw #WWE37741"You think you're The Problem Solver, Mia? I'm Rhea Bloody Ripley!"Let her know, @RheaRipley_WWE 😤#WWERaw #WWE https://t.co/DlF8ap4067⚖️👹 twitter.com/skwrestling_/s…मिया यिम ने वापसी करके रिया रिप्ली पर हमला किया था। मिया ने OC का साथ दिया वहीं रिया रिप्ली जजमेंट डे की अहम सदस्य हैं। दोनों के बीच इसके बाद से ही फैंस एक सिंगल्स मैच देखना चाहते थे। Raw में आखिर फैंस को एक सिंगल्स मैच देखने को मिला और उम्मीद थी कि यह तगड़ा रहेगा। मैच की शुरुआत अच्छी थी लेकिन बाद में डॉमिनिक मिस्टीरियो की इंटरफेरेंस हुई और फिर एजे स्टाइल्स भी वहां आए। इसी कारण मैच नो कांटेस्ट में खत्म हो गया। दोनों के बीच मैच फैंस क्लीन तरीके से खत्म होते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इसने जरूर निराश किया। 2- अच्छी बात: द ब्लडलाइन का सैगमेंट और मेन इवेंट Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Kevin Owens pinned Jey Uso in the main event of #WWERaw, returning the favor from #SurvivorSeries WarGames!#WWE #WWERAW #WWE268Kevin Owens pinned Jey Uso in the main event of #WWERaw, returning the favor from #SurvivorSeries WarGames!#WWE #WWERAW #WWE https://t.co/ASpg4zb1E9WWE Raw में द ब्लडलाइन का सैगमेंट शानदार था। सभी सुपरस्टार्स ने बढ़िया प्रोमो कट किया और सैमी-जे साथ आ गए। सभी गले मिले और फिर उन्होंने सोलो सिकोआ को भी बुलाया। हालांकि, सिकोआ का अपने कैरेक्टर में बने रहना जबरदस्त था। केविन ओवेंस ने एंट्री की और उनके बीच बहस हुई। बाद में जे उसो और केविन ओवेंस के बीच मैच तय हुआ और दोनों ही टॉप स्टार्स ने मिलकर मैच को खास बनाया। यह आसानी से शो का सबसे अच्छा मैच साबित हुआ। देखा जाए तो Survivor Series WarGames में पिन होने के बाद ओवेंस को बड़ी जीत की जरूरत थी और उन्हें वो मिल गई। 2- बुरी बात: बॉबी लैश्ले और निकी क्रॉस का इवेंट में हिस्सा लेने के बाद शो में नहीं होना Bobby Lashley@fightbobbyI believe that we will win!! Let’s go !! #FIFAWorldCup @USMNT1924150I believe that we will win!! Let’s go 🔴⚪️🔵!! #FIFAWorldCup @USMNT https://t.co/LdSV3NNLUNबॉबी लैश्ले Survivor Series में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे। उन्होंने सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी का सामना किया था। इस मुकाबले में लैश्ले जीत के बहुत करीब थे लेकिन अंत में किस्मत के दम पर ऑस्टिन थ्योरी नए यूएस चैंपियन बन गए। इस हफ्ते उन्हें Raw में आकर बदला लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निकी क्रॉस ने विमेंस WarGames मैच में शानदार प्रदर्शन किया और कई शानदार स्पॉट्स दिए। उन्हें बहुत ही अच्छा मोमेंटम मिल गया था और वो Raw में आकर किसी के साथ दुश्मनी शुरू कर सकती थीं। हालांकि, वो शो में नहीं थीं। बॉबी लैश्ले और निकी क्रॉस दोनों को बड़े इवेंट के बाद Raw का भी हिस्सा बनना चाहिए था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।