WWE Raw का एपिसोड शानदार रहा। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2022 के सफल समापन के बाद रेड ब्रांड का यह पहला एपिसोड था। WWE ने शो में कई बढ़िया चीज़ें बुक करते हुए फैंस को खुश किया। रॉ (Raw) की शुरुआत एक बढ़िया सैगमेंट के साथ हुई और अंत में भी एक रोचक मुकाबला देखने को मिला। हर एक एपिसोड और शो की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ें देखने लायक रही वहीं कई चीज़ों ने फैंस को जरूर थोड़ा निराश भी किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE Raw की अच्छी बात: एपिसोड की धमाकेदार शुरुआत View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड की शुरुआत में कोडी रोड्स ने प्रोमो कट किया। उन्हें पूरे सैगमेंट के दौरान शानदार प्रतिक्रिया मिली। बाद में सैथ रॉलिंस इस सैगमेंट का हिस्सा बने और उन्होंने आकर रॉलिंस के प्रदर्शन की तारीफ की। बाद में रॉलिंस ने अपने दुश्मन से हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया। कोडी बैकस्टेज जा रहे थे लेकिन अचानक से सैथ ने एंट्री करते हुए रोड्स पर स्लेजहैमर से हमला कर दिया। उन्होंने रोड्स की चोट पर निशाना साधा और ऑफिशियल्स भी उन्हें पूरी तरह रोकने में सफल नहीं हुए। इतने बुरे अटैक के बावजूद रोड्स उठकर खुद बैकस्टेज गए। Raw की शुरुआत WWE ने धमाकेदार तरीके से की। 1- बुरी बात: बैकी लिंच का 24/7 टाइटल मैच लड़ना और उन्हें हार मिलना View this post on Instagram Instagram Post बैकी लिंच ने Hell in a Cell 2022 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ा था और Raw में उनका 24/7 टाइटल मैच देखने को मिले। इतने अच्छे मैच के बाद Raw में उन्होंने इस चैंपियनशिप के लिए मैच लड़कर फैंस को निराश किया। लिंच कंपनी के टॉप विमेंस सुपरस्टार हैं और उन्हें लोअर-मिड कार्ड टाइटल के लिए मैच नहीं लड़ना चाहिए था। इससे कुछ हद तक उनका कद गिर गया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि असुका की इंटरफेरेंस के कारण डैना ब्रुक ने बैकी लिंच को पिन करके जीत दर्ज की। बैकी लिंच को पिन करना आसानी से उनके करियर की सबसे बड़ी चीज़ रह सकती है। हालांकि, इस साल से बैकी के करियर पर जरूर असर पड़ेगा। 2- अच्छी बात: अचानक से ऐज का ग्रुप से अलग होना View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड में जजमेंट डे का सैगमेंट देखने को मिला। ऐज नया मेंबर इंट्रोड्यूस करना चाहते थे और फिन बैलर उनके फैक्शन में शामिल हुए। बाद में प्रीस्ट ने बताया कि उन्हें आगे बढ़ने से एक ही चीज़ रोक रही है और वो खुद ऐज हैं। डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर और रिया रिप्ली ने मिलकर ऐज पर हमला किया। उन्होंने पहले दिग्गज को अनाउंसर टेबल पर पटका। बाद में फिन बैलर ने स्टील चेयर के टुकड़े को ऐज के मुँह में रखकर सबमिशन लगाया। रिया रिप्ली ने WWE ऑफिशियल्स को अंदर आने से रोका और डेमियन प्रीस्ट ने ऐज के सिर के नीचे चेयर रखी और ऊपर से चेयर द्वारा हमला किया। 2- बुरी बात: Money in the Bank लैडर मैचों के लिए प्रतियोगियों का ऐलान या बिल्डअप नहीं होना View this post on Instagram Instagram PostMoney in the Bank इवेंट को WWE ने हाइप करने की कोशिश की। इस इवेंट के लिए एक टाइटल मैच भी तय होते हुए नजर आया। हालांकि, मेंस और विमेंस लैडर मैचों के लिए किसी भी सुपरस्टार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा WWE ने कोई भी क्वालिफाइंग मैच तय नहीं किया। Raw के एपिसोड द्वारा WWE अपने दो सबसे अहम मैचों के लिए हाइप बना सकता था। हालांकि, उन्होंने बड़ा मौका छोड़ा। WWE के पास अभी पर्याप्त समय है लेकिन अभी अगर बिल्डअप शुरू हो जाता तो फिर मैच के लिए हाइप तैयार करने में WWE को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।