Usos Reunion on WWE Raw: इस हफ्ते हुए रॉ (Raw) की शुरुआत में फैंस को खास पल देखने को मिला और द उसोज़ (The Usos) का रीयूनियन हुआ। SmackDown में मचे बवाल के बाद दोनों भाई एक रिंग में दिखाई दिए। एक तरफ जिमी पुरानी बातों को भूलते हुए आगे बढ़ने को तैयार दिखाई दिए, तो दूसरी तरफ जे ने थोड़ी झिझक दिखाई। इस बीच रोमन रेंस को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ और ब्लडलाइन का भी शो में बुरा हाल हुआ। View this post on Instagram Instagram Postजिमी ने जे से कहा कि उन्हें रोमन रेंस के साथ अपनी दिक्कतों को दूर कर लेना चाहिए। इसके बाद पूर्व चैंपियन ने कहा कि असली ट्राइबल चीफ इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड में नज़र आने वाले हैं। जे ने भी साफ किया कि वो भी ब्लू ब्रांड में आएंगे। इसके बाद नई ब्लडलाइन का दखल देखने को मिला और उन्होंने द उसोज़ पर अटैक करने का प्रयास किया। हालांकि, जे ने पहले चेयर को फाटू के फेस पर फेंका और जिमी को बचाया। उन्होंने टोंगा ब्रदर्स (टामा टोंगा और टांगा लोआ) पर सुपरकिक लगाई। वो इतने में नहीं रुके, उन्होंने फिर जेकब फाटू पर भी साथ में सुपरकिक लगाते हुए नई ब्लडलाइन का बुरा हाल किया। इतनी देर में एडम पीयर्स बाहर आए और अपने साथ सिक्योरिटी को भी लेकर आए। उन्होंने मामला शांत कराया और ब्लडलाइन को वापस भेजा। यह कहना गलत नहीं होगा कि जुड़वां भाइयों ने WWE Crown Jewel से पहले जबरदस्त धूम मचाई। View this post on Instagram Instagram PostWWE में रोमन रेंस और द उसोज़ को नहीं मिलेगा सैमी जे़ेन का साथ?आपको बता दें कि WWE में असली ब्लडलाइन में रोमन रेंस और द उसोज़ के अलावा सैमी ज़ेन भी थे। द उसोज़ फिर से साथ आ गए हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सैमी ज़ेन इसके लिए तैयार नहीं हैं। सैमी ने Raw में जे को अपने फैसले के बारे में फिर से सोचने के लिए कहा और इसके साथ ही उन्हें रोमन रेंस का इतिहास भी याद दिया। यहां तक कि शो में सैमी को सोलो सिकोआ से बात करते हुए भी देखा गया, जिसे देखकर द उसोज़ भी हैरान दिखाई दिए। View this post on Instagram Instagram Postब्लडलाइन की स्टोरी अब अलग लेवल पर पहुंच गई है और कहना मुश्किल है कि सैमी का अंतिम फैसला क्या होगा। खैर, SmackDown में देखना दिलचस्प होगा कि रोमन और जे के आमने-सामने आने के बाद क्या होता है।