रॉ (Raw) के मेन इवेंट ने सभी को प्रभावित किया। Raw के मुख्य मैच की घोषणा पहले नहीं हुई थी। शो की शुरुआत में एक सैगमेंट देखने को मिला था। इसके बाद बड़ा मैच तय हुआ। WWE ने अपने सभी फैंस को चौंकाया। दरअसल, मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने Raw विमेंस चैंपियन निकी A.S.H (Nikki A.S.H) पर जीत दर्ज की।Raw में शार्लेट फ्लेयर ने निकी A.S.H पर एक बड़ी जीत हासिल की"I've always wanted to say this... WELCOME TO MONDAY NIGHT RAW!!!"#WWERaw pic.twitter.com/mHOeongJcz— WWE (@WWE) July 27, 2021WWE ने ऐलान करके बताया था कि निकी A.S.H Raw विमेंस चैंपियन बनने के बाद प्रोमो कट करने वाली हैं। उन्होने Raw के एपिसोड की शुरुआत की। उनके इस प्रोमो के बीच शार्लेट फ्लेयर ने इंटरफेयर किया और उनके बीच काफी बहस हुई। रिया रिप्ली ने एंट्री की और इसके बाद दोनों ने निकी से SummerSlam में टाइटल मैच की मांग की।उनके बीच परिस्थिति को संभालने के लिए एडम पीयर्स और सोन्या डेविल भी वहां आए।SummerSlam के लिए तीनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच तय हो गया। शार्लेट फ्लेयर ने Raw में निकी A.S.H के खिलाफ मैच मांगा और उनके बीच मेन इवेंट के लिए मैच तय हुआ। इन सभी सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल हुआ।#TheQueen sends #NikkiASH soaring into the #WWERaw announce table!@MsCharlotteWWE@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/E5c1q4KGcJ— WWE (@WWE) July 27, 2021शार्लेट फ्लेयर और निकी मेन इवेंट में आमने-सामने आए। मैच की शुरुआत में फ्लेयर का पलड़ा भारी रहा लेकिन A.S.H ने भी समय-समय पर वापसी की। मुकाबले के अंत में सभी को बड़ा सरप्राइज मिला। लग रहा था कि निकी को जीत मिलेगी क्योंकि उन्होने पिछले हफ्ते ही विमेंस टाइटल जीता है और अभी WWE उन्हें कमजोर नहीं दिखाना चाहेगा।Such disrespect from #TheQueen @MsCharlotteWWE!#WWERaw pic.twitter.com/1eElUVNg5c— WWE (@WWE) July 27, 2021इसके बावजूद निकी A.S.H की हार देखने को मिली। दरअसल, निकी टॉप रोप से फ्लेयर पर मूव लगाने वाली थी लेकिन शार्लेट ने उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल की। इस मैच के बाद फ्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियन का मजाक बनाया। निकी A.S.H को यह चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने फ्लेयर को अगले हफ्ते मैच के लिए चुनौती दे दी। फ्लेयर ने इसे स्वीकारा और फिर निकी पर बुरी तरह हमला किया। शार्लेट फ्लेयर ने निकी पर बुरी तरह अटैक करते हुए उनकी हालत को खराब कर दिया।