WrestleMania में WWE दिग्गज Vince McMahon से हार चुके फेमस स्टार के ससुर का अचानक हुआ निधन, Raw में गैरमौजूदगी का भी किया खुलासा

WWE
WWE के फेमस सुपरस्टार को लगा झटका (Photo: WWE.com)

Condolences Raw Commentator: WWE कमेंटेटर और रेसलर पैट मैकेफी (Pat McAfee) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड में कमेंट्री करते हुए पैट नहीं पाए गए। मैकेफी के शो में ना रहने की वजह भी अब सामने आ गई है।

Ad

माइकल कोल ने इस हफ्ते रेड ब्रांड में कमेंट्री का पूरा जिम्मा अकले ही संभाला। शुरूआत में उनका साथ द मिज़ ने दिया था। मैकेफी साल 2018 से WWE के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने शुरूआत में प्री-शो विशेषज्ञ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो WWE रिंग में मुकाबले भी लड़े चुके हैं। मौजूदा समय में वो Raw में शानदार कमेंट्री करते हैं। हर हफ्ते माइकल कोल के साथ उनकी कमेंट्री को सराहा जाता है।

खैर पैट मैकेफी ने खुद इस हफ्ते रेड ब्रांड में ना रहने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर का अचानक निधन हो गया। मैकेफी ने बयान देते हुए कहा,

कल एक ऐसा दिन था जिसे हमारे फैमिली द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। क्योंकि मेरे ससुर का अचानक निधन हो गया। वो इंडियानापोलिस के एक हॉस्पिटल में एडमिट थे और संक्रमण से जूझ रहे थे। शुक्रवार को हमें बताया गया कि रविवार तक उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। इस वजह से हमें बहुत उम्मीदें थीं कि वो सही हो जाएंगे।
जैसे ही शो खत्म हो रहा था तब मेरी पत्नी ने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझे हॉस्पिटल जाने के लिए कहा। क्योंकि कुछ इमरजेंसी आ गई थी। मैं अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल पहुंचा और मैंने देखा कि वो अपनी जिंदगी हार चुके थे। जब भी किसी फैमिली के ऊपर दिक्कतें आती हैं तो फिर ये काफी भयानक होती हैं। पिछली रात हमारी फैमिली के लिए बहुत मुश्किल रात थी।
Ad

क्या WWE Raw में अगले हफ्ते पैट मैकेफी नज़र आएंगे?

पैट मैकेफी का शो भी बहुत प्रसिद्ध हैं। वो कंपनी के कई बड़े सुपरस्टार्स का इंटरव्यू ले चुके हैं। उनकी कमेंट्री भी फैंस को पसंद आती है। मैकेफी इस समय अपने ससुर के निधन से शोक में चल रहे हैं। वो शायद अपनी फैमिली को टाइम देना चाहते हैं।

देखना होगा कि WWE Raw के अगले एपिसोड में वो कमेंट्री करते हुए नज़र आएंगे या नहीं। आपको बता दें पैट WrestleMania 38 के बड़े मंच पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी को हराया था लेकिन WWE दिग्गज विंस मैकमैहन के खिलाफ वो हार गए थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications