समरस्लैम से पहले अंतिम रॉ में डीन एंब्रोज ने वापसी कर फैंस को हिला दिया था। उन्होंने सैथ रॉलिंस का साथ निभाया। इसके बाद समरस्लैम में भी सैथ रॉलिंस को जीत दिलाई। समरस्लैम में जिगलर के साथ सैथ का इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच था। रिंग के बाहर जिगलर के साथ मैकइंटायर और सैथ के साथ डीन एंब्रोज खड़े थे। मैकइंटायर को यहां डीन ने शानदार डर्डी डीड्स मारा था। जिसकी बदौलत रिंग के अंदर सैथ रॉलिंस ने जबरदस्त जीत हासिल की। इस हफ्ते रॉ में डीन एंब्रोज ने लगभग 8 महीने बाद अपना पहला मैच लड़ा। वो साथ रॉलिंस के साथ रिंग में आए। वहीं जिगलर और मैकइंटायर भी आए। डीन एंब्रोज का मुकाबला जिगलर के साथ हुआ। मैच काफी अच्छा हुआ। रिंग के बाहर सैथ और मैकइंटायर भी आपस में भिड़ गए। डीन एंब्रोज ने भी आकर मैकइंटायर को पीटा। रिंग के अंदर फिर से डर्डी डीड्स जिगलर को मारकर डीन एंब्रोज ने मैच जीत लिया। 8 महीने बाद डीन की ये पहली जीत हैं। GOOD WORK, @TheDeanAmbrose! All it took was a little #DirtyDeeds, and the #LunaticFringe is VICTORIOUS in his first match back on #RAW! pic.twitter.com/2zooTU85hD — WWE (@WWE) August 21, 2018 "I DARE YOU! I DARE YOU TO HIT ME!" Ask, and ye shall receive, @DMcIntyreWWE... #RAW pic.twitter.com/lCNY34uGfD — WWE (@WWE) August 21, 2018 New look, SAME attitude from @TheDeanAmbrose! #RAW pic.twitter.com/gbR1i3YtPh — WWE Universe (@WWEUniverse) August 21, 2018 One does not simply SHOVE @TheDeanAmbrose... #RAW pic.twitter.com/5lSeQv9ijh — WWE Universe (@WWEUniverse) August 21, 2018 रॉ के मेन इवेंट में भी फिन बैलर और रोमन रेंस का मुकाबला हुआ। लेकिन यहां फिर शील्ड का रीयूनियन हुआ। डीन, सैथ और रोमन ने मिलकर ब्रॉन स्ट्रोमैन की पिटाई की। डीन एंब्रोज आने वाले रॉ में जबरदस्त फाइट कर फैंस का मनोरंजन करेंगे।हैल इन ए सैल में भी उनके मैच का एलान जल्द हो सकता हैं। फिलहाल फैंस की इच्छा उन्होंने पूरी की। फैंस काफी दिन से उन्हें लड़ते हुए देखना चाहते थे।