The Miz: WWE Raw में द मिज (The Miz) और डेक्सटर लूमिस (Dexter Lumis) की एक अनोखी स्टोरीलाइन चल रही है। हर हफ्ते कुछ अजीब घटनाएं इस स्टोरीलाइन में हो रही है। अभी तक इस स्टोरीलाइन के बारे में ज्यादा किसी को कुछ समझ नहीं आया है। ऐसा लग रहा है कि WWE ने कोई सरप्राइज प्लान किया है। खैर इस हफ्ते भी रेड ब्रांड के एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक बार फिर डेक्सटर लूमिस ने द मिज की हालत खराब की। WWE@WWEHold up, @mikethemiz vs. Stuart?!@Minions #WWERaw1507260Hold up, @mikethemiz vs. Stuart?!@Minions #WWERaw https://t.co/6TRGxBWTHZWWE Raw में फैंस को देखने को मिला अनोखा सैगमेंटदरअसल रेड ब्रांड के एपिसोड में मिज ने मिज टीवी का आयोजन किया। ये सैगमेंट अच्छा था और द मिज ने पहले प्रोमो कट दिया। पिछले हफ्ते मिज के घर पर डेक्सटर लूमिस घुस गए थे। द मिज ने इस बारे में पहले बात की। मिज के साथ रिंग में उनके साथी टॉमैसो चैम्पा भी खड़े थे। द मिज ने लूमिस के माइंड गेम के बारे में भी बात की। कुछ पुरानी बातों का खुलासा भी द मिज ने किया। इसके बाद रिंग में जो हुआ वो बहुत ही मजेदार था। द मिज ने लूमिस को गुस्से में आकर रिंग में बुलाया। इस दौरान लूमिस ने रिंग को तलवार से नीचे से काट दिया। द मिज का ध्यान इस पर बिल्कुल भी नहीं गया। इसके बाद लूमिस बीच रिंग से बाहर आ गए और उन्होंने द मिज को खींचने का प्रयास किया। इस दौरान टॉमैसो चैम्पा ने द मिज को बचा लिया। इसके बाद फिर टॉमैसो चैम्पा को वो खींचने लगे। इस दौरान उन्होंने मिस्ट्री स्टार पर भी अटैक कर दिया। इसके बाद मिज और चैम्पा वहां से डरकर भाग गए।WWE@WWEWoahwoahwoahwoahwoahwoahwoah! #WWERaw5650758Woahwoahwoahwoahwoahwoahwoah! 😱😱😱😱😱😱#WWERaw https://t.co/miNbVs2hOxये सैगमेंट कुछ अजीब तरह से इस बार दिखाया गया था। फैंस को कुछ भी समझ नहीं आया। लूमिस जब से आए है उन्होंने लगातार द मिज को किडनैप करने की कोशिश की है। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।