बैकी लिंच की विवादित जीत और मेन इवेंट में हुए बवाल के बाद WWE को हुआ फायदा, Raw की रेटिंग्स आई सामने

WWE को रेड ब्रांड की वजह से हुआ फायदा
WWE को रेड ब्रांड की वजह से हुआ फायदा

WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का तगड़ा एपिसोड रहा। कंपनी को व्यूअरशिप के मामले में फायदा भी देखने को मिला। इस हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.689 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस बार 1.87 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.658 मिलियन थी।

Ad

WWE Raw की व्यूअरशिप में आया उछाल

WWE ड्राफ्ट के बाद पहली बार रेड ब्रांड को व्यूअरशिप के मामले में फायदा हुआ है। रेड ब्रांड ने इस हफ्ते शुरूआत 1.724 मिलियन से की। पिछले हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.727 मिलियन थी। दूसरे घंटे में इस बार व्यूअरशिप हमेशा की तरह घटकर 1.689 मिलियन पहुंच गई। पिछले हफ्ते दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.668 मिलियन थी। तीसरे घंटे में हमेशा की तरह बुरा हाल रहा और व्यूअरशिप घटकर 1.655 मिलियन हो गई। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 1.580 मिलियन था।

Raw में इस बार काफी कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच भी फैंस को देखने को मिले। शो की शुरूआत ही Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच से हुई। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच शानदार मैच देखने को मिला। ये मैच काफी शानदार रहा लेकिन इसका विवादित अंत रहा। विमेंस डिवीजन ने इस बार बहुत अच्छा काम किया। डेमियन प्रीस्ट का खतरनाक रूप एक बार फिर फैंस को देखने को मिला। मेन इवेंट में बिग ई और केविन ओवेंस ने फैंस को अच्छा मैच दिया। इस मैच में बिग ई ने जीत हासिल की। सैथ रॉलिंस भी इस दौरान नजर आए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE के लिए इस हफ्ते की शुरूआत अच्छी रही है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप में भारी कमी आई थी। FS1 में प्रसारण होने की वजह से कंपनी को काफी नुकसान हुआ था। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में इस बार उछाल आया है। हालांकि अभी भी दो मिलियन का आंकड़ा पार नहीं हो रहा है। तीन घंटे के शो से कंपनी को बहुत ज्यादा उम्मीदें रहती है। पहले घंटे में व्यूअरशिप अच्छी रहती है लेकिन इसके बाद गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसा पिछले एक साल से चल रहा है। WWE को इस चीज़ पर जल्द ही काम करना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications