WWE में 9 महीने बाद आखिरकार हुई फेमस Superstar की वापसी, नए नाम और लुक से सभी को किया हैरान 

Neeraj
बदले हुए लुक के साथ वापस आए हैं इलायस
बदले हुए लुक के साथ वापस आए हैं इलायस

WWE में आखिरकार इलायस (Elias) की वापसी हो गई है। 2021 के समर में उनकी जैक्सन रायकर (Jaxson Ryker) के साथ पार्टनरशिप समाप्त हुई थी और उन्होंने ऐलान किया था कि इलायस की मौत हो गई है। उसी समय यह अफवाह भी उड़ी थी कंपनी अब पूर्व 24/7 चैंपियन के कैरेक्टर में बड़ा बदलाव करने का प्लान बना रही है। उन्होंने लगभग नौ महीने के बाद रॉ (RAW) में वापसी की है। इस बार वह नए नाम और एकदम अलग लुक के साथ आए हैं।

Ad

इलायस को WWE में चैंपियनशिप के मामले में सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके आधार पर 2017 से 2021 के बीच उनके द्वारा किए गए काम को आंका नहीं जा सकता है। वह पिछले कुछ सालों में RAW के सबसे यादगार लम्हों में से एक में शामिल रहने के जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने लगातार बेबीफेस और हील में स्विच भी किया है। हालांकि, अपने पिछले कैरेक्टर में वह नैचुरल बेबीफेस ही दिखते थे।

Ad

इलायस ने RAW में वापसी करते हुए केविन ओवेंस का रास्ता रोका। केविन को रोकने वाला व्यक्ति पूरी तरह से क्लीन शेव था और उसने अपना नाम इजेक्यूल बताया। उन्हें देखने के बाद फैंस को युवा रैंडी सैवेज की याद जरूर आएगी। हालांकि उनके नए लुक और नाम ने फैंस को पूरी तरह हैरान कर दिया।

क्या इलायस/इजेक्यूल WWE WrestleMania के बाद केविन ओवेंस के पहले प्रतिद्वंदी होंगे?

एक समय था जब इलायस ऑनस्क्रीन केविन ओवेंस के अच्छे दोस्त थे, लेकिन ऐसा लगता है कि अब माहौल वैसा नहीं रहा है। इजेक्यूल अब क्लीन-कट बेबीफेस बन चुके हैं और ऐसा लगता है कि WrestleMania के बाद वह केविन के पहले विपक्षी बनने वाले हैं। गौरतलब है कि WWE को नए कैरेक्टर इजेक्यूलल का डेब्यू कराने में काफी अधिक समय लग गया है।

2021 में अधिकतर समय कंपनी ने वही चीज दोहराई थी कि पुराना कैरेक्टर मर चुका है, लेकिन उन्होंने इसके आगे कुछ भी नहीं किया था। काफी अधिक समय लेने के बाद अंत में उन्होंने पुरानी चीजों को दिखाना बंद किया था। इलायस लंबे समय तक रिंग से दूर रहे और इस बीच उन्होंने किसी इंटरव्यू या फिर किसी अन्य तरीके से भी अपनी झलक नहीं दिखाई थी। इजेक्यूल ने इलायस के ट्विटर अकाउंट को भी टेकओवर कर लिया है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications