रैसलमेनिया का टाइम नजदीक आ रहा हैं। रोमन रेंस जब गए थे तो उसके बाद से रॉ लगातार अच्छी नहीं हो रही थी। चारों तरफ किरकिरी रॉ और स्मैकडाउन की हो रही थी। लेकिन जब से विंस मैकमैहन, स्टैफनी और ट्रिपल एच सामने आए तब से रॉ लगातार बेहतर हो रही है। हर हफ्ते रॉ को बेहतर बनाने के लिए कई मैच और कई सैगमेंट का एलान पहले ही कर दिया जाता है। इस साल की शुरूआत से ही रॉ शानदार हो रही है। विमेंस डिवीजन को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इस बार रैसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में विमेंस का मुकाबला हो सकता है।अगले हफ्ते की रॉ भी शानदार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी के तहत पहले ही एक सैगमेंट का एलान कर दिया गया है। दो बार के हॉल ऑफ फेम और लैजेंड रिक फ्लेयर का बर्थ डे सैलिब्रेशन अगले हफ्ते रॉ में मनाया जाएगा। रिक फ्लेयर के 70वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की पूरी कोशिश होगी। हो सकता है इस दौरान उनकी बेटी शार्लेट फ्लेयर भी वहां पर मौजूद रहे।It's going to be a party in Atlanta next week! @RicFlairNatrBoy #Raw pic.twitter.com/CxLNBfXrMc— WWE (@WWE) February 19, 2019अगले हफ्ते रॉ में जबरदस्त पार्टी होने वाली है। रिक फ्लेयर का अंदाज हमेशा फेमस रहा है। हमेशा कुछ ना कुछ नया रिक फ्लेयर करते रहते है। इस मौके को फैंस अपने हाथ से नहीं जाने देंगे। पिछले साल ही रिक फ्लेयर ने शादी भी की। WWE को वो प्रसिद्ध चेहरा रहे है। इसलिए उन्हें बीच-बीच में फैंस के सामने हमेशा लाया जाता है। रैसलमेनिया को देखते हुए भी ये काम विंस मैकमैहन द्वारा किया जा रहा है। इस सैलिब्रेशन में कुछ ना कुछ नया देखने को मिल सकता है। अगर शार्लेट फ्लेयर आती है तो फिर बैकी लिंच और रोंडा राउजी को भी यहां देखने को मिल सकता है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं