WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Roman Reigns के आने से Raw की व्यूअरशिप में आया बड़ा उछाल

Ujjaval
WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस के आने से फायदा हुआ है
WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस के आने से फायदा हुआ है

Raw: WWE Raw के एपिसोड द्वारा कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल, इस हफ्ते के शो की व्यूअरशिप में सुधार आया है। साथ ही 18 से 49 साल के डेमोग्राफिक्स में भी सुधार देखने को मिला है। इस एपिसोड को औसतन 1,901,000 लोगों ने देखा और पहले घंटे के शो की रेटिंग्स 2 मिलियन के पार रही।

WWE को रोमन रेंस के आने से रेटिंग्स के मामले में फायदा हुआ है

Showbuzz Daily ने रेटिंग्स की जानकारी दी है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 1.765 मिलियन थी और इस हफ्ते 13% तक का उछाल देखने को मिला है। Raw का यह एपिसोड सालों से देखने को मिल रहा है और यह कंपनी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। WWE की व्यूअरशिप में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

जुलाई के महीने में यह WWE के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग्स रही। दरअसल, WWE ने इससे ज्यादा व्यूअरशिप 20 जून 2022 को Raw के एपिसोड द्वारा हासिल की थी। उस समय 1.986 मिलियन लोगों ने शो को देखा था। खैर, 18 से 49 साल के डेमोग्राफिक्स को देखा जाए तो Raw ने 0.50 रेटिंग्स हासिल की और यह पिछले हफ्ते आई 0.46 रेटिंग्स से काफी ज्यादा है।

Raw के इस एपिसोड में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली थी और फैंस को यह शो भी पसंद आया। रोमन रेंस और द उसोज़ ने टीम बनाकर रिडल और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ मैच लड़ा था। इसके अलावा रोमन और थ्योरी का सैगमेंट भी देखने लायक रहा था। रोमन रेंस के कारण भी व्यूअरशिप पर फर्क पड़ा है।

हर एक फैन इस शो के लिए उत्साहित था क्योंकि विंस मैकमैहन के संन्यास के बाद यह Raw का पहला एपिसोड था। देखा जाए तो WWE ने निराश नहीं किया है। Raw के इस एपिसोड में SummerSlam के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया क्योंकि यह बड़े इवेंट से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो था। कुछ सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त ब्रॉल भी देखने को मिले थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।