WWE Raw में The Rock द्वारा पूर्व चैंपियन को लहूलुहान करने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली

WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। इस एपिसोड में द रॉक (The Rock) मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहे। उन्होंने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया। शो की शुरुआत और अंत ने मुख्य रूप से फैंस का ध्यान खींचा। उनकी स्टोरीलाइन ने सीएम पंक (CM Punk) की वापसी को पीछे छोड़ दिया।

फैंस के बीच Raw का यह एपिसोड चर्चा का विषय रहा। कई लोग इसे सालों बाद Raw का सबसे बेस्ट एपिसोड भी मान रहे हैं। फैंस का उत्साह इस शो द्वारा WrestleMania के लिए दोगुना हो गया। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE Raw को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(एक WWE फैन होना इस समय कितना अच्छा है। यह सालों में Raw का सबसे बढ़िया एपिसोड रहा और यह पिछले दो दशकों में सबसे बेस्ट एपिसोड्स में से एक भी माना जा सकता है। यह समय खास है और WWE का मौजूदा रन जबरदस्त चल रहा है। सालों बाद रेसलिंग इतनी शानदार बन गई है। WrestleMania काफी तेजी से करीब आ रहा है।)

(यह Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस शो में वो सबकुछ मौजूदा था, जो आपको WrestleMania के बिल्डअप के दौरान चाहिए होता है।)

(WWE Raw का यह एपिसोड एटीट्यूड एरा के दिनों की तरह महसूस हुआ। बड़े नाम नज़र आए, क्राउड काफी जबरदस्त था, मुख्य स्टोरीलाइन आगे बढ़ी और कुछ शानदार इन-रिंग एक्शन देखने को मिला। एक फैन के तौर पर मेरे लिए यही प्रो रेसलिंग है। काफी लंबे समय बाद मैं इस एपिसोड को सबसे बेस्ट बोल सकता हूं।)

(WWE अभी बहुत अच्छा काम कर रहा है। सालों बाद हमें Raw का सर्वश्रेष्ठ एपिसोड देखने को मिला। यह काफी जबरदस्त चीज़ है।)

(Raw के काफी बढ़िया एपिसोड का क्या जबरदस्त अंत देखने को मिला। मैं WrestleMania के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गया हूं। अभी इवेंट से पहले एक और Raw का एपिसोड बचा हुआ है। अगले हफ्ते बवाल मचने वाला है। मुझे यह चीज़ महसूस हो रही है।)

Quick Links