Raw के बड़े सुपरस्टार को लगी गंभीर चोट

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के मुताबिक WWE रॉ सुपरस्टार मोजो राउली हाल ही में पांव की इंजरी से जूझ रहे है। उनके बाएं पांव में चोट लग गई है। मोजो राउली साल 2012 से WWE में परफॉर्म कर रहे है। वो रॉ ब्रांड के मिड कार्ड परफॉर्मर रहे है। इससे पहले वो फुटबॉल प्लेयर भी रह चुके है। उनका नाम शानदार एथेलेटिक की लिस्ट में सुमार है। उनकी क्षमता और शक्ति हमेशा उन्हें आगे ले जाने का काम करती है। मोजो राउली का पूरा नाम डीन मुहताडी है। कॉलेज में भी एक फुटबॉल प्लेयर के रूप में उन्हें बहुत सफलता हासिल की। उन्होंने इसके साथ ही MBA की डिग्री भी हासिल की है। 16 जुलाई को हुए रॉ के एपिसोज में मोजो राउली ने टायलर ब्रिज को हराया था। मैच के बीच में वो कुछ अच्छे ढंग में नजर नहीं आए। बाद में पता चला की वो पांव की इंजरी से जूझ रहे है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके बाएं पांव में चोट लगी है। हालांकि बुरी खबर ये है कि उनकी चोट काफी बड़ी है। घुटने के एरिया में भी उन्हें चोट लगी है। सबसे खास बात ये है कि मोजो राउली की चोट को लेकर WWE की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है। एक बात अच्छी है कि प्रोफेशनल रैसलिंग के एक्सपर्ट ने ये कहा कि वो ज्यादा दिन तक बाहर नहीं रहेंगे। जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे। फैंस भी चाहते है कि वो ज्यादा दिन तक बाहर नहीं रहे। मोजो राउली में टैलेंट की कमी नहीं है। उन्होंने हमेशा अपने प्रतिद्वंदी को टक्कर दी है। आंद्रे द जाइंट मेमोरियल कप भी वो रैसलमेनिया में जीत चुके है।मोजो राउली जल्द ही रिकवर अपनी चोट को कर रहे है, ऐसा रिपोर्ट में लिखा गया है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वो कब तक रिंग में वापसी करेंगे।