पिछले दो साल से नेविल के करियर में लगातार उठा पटक चल रही थी। लेकिन नेविल का अब WWE सामने आ गया है। प्रो रैसलिंग शीट ने इस बात को कंफर्म किया है कि पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन नेविल का कॉन्ट्रैक्ट अब खत्म हो गया है। वो अब WWE के साथ नहीं है। लगभग एक साल हो गया नेविल WWE से बाहर चल रहे है। एंजो अमोरे के खिलाफ क्रूजरवेट चैंपियनशिप हारने के बाद से वो WWE में नजर नहीं आए। क्रूजरवेट के दौरान ये भी खबरें आई थी कि नेविल WWE से खुश नहीं है। एंजो से हारने के बाद वो खुश नहीं थे। इसके बाद नेविल यहां नजर भी नहीं आए। और वो अपने पत्नी के साथ फिर यूके चले गए थे। अभी कई अफवाहें ये भी सामने आई थी कि नेविल का कॉन्ट्रैक्ट पहले ही WWE के साथ खत्म हो गया था। ये पिछले साल ही हो गया था।  प्रो रैसलिंग शीट ने इस बात का खुलासा किया कि नेविल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में अब नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, इस समय नेविल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं है कि क्या संभावना रही कि ऐसा करना पड़ा था। अब नेविल शायद WWE में नजर नहीं आएंगे। आने वाले कुछ दिनों में नेविल भी इसके बारे में सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सकते है। WWE से वो काफी नाखुश थे। एक साल पहले उन्होंने ट्वीट भी इस बारे में किया था। WWE की तरफ उन्होंने इशारा करते हुए बयान दिया था। उन्होने कहा था कि वो इससे कहीं ज्यादा डिजर्व करते है। This ATROCITY is not on the NEVILLE LEVEL. THE KING deserves better. @WWEShop pic.twitter.com/fMcwUnldoW — KING (@WWENeville) September 29, 2017 क्रूजरवेट डिवीजन में जब नेविल थे तो रोमांच चरम पर था। लेकिन अब इस डिवीजन में फैंस कोई मतलब नहीं रखते। नेविल एक शानदार रैसलर थे। फैंस उनके मैच देखना चाहते थे। अब शायद ये कहना गलत नहीं होगा कि नेविल WWE में वापस आएंगे।