WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) की इस हफ्ते रॉ (Raw) में वापसी होगी। इसी वजह से हर कोई बेसब्री से उनका इंतजार कर रहा था और वीर महान ने भी Raw में बहुत ही धमाकेदार वापसी की। उन्होंने मिस्टीरियो फैमिली पर अटैक करते हुए जबरदस्त बवाल मचाया। WWE@WWEVEER is HERE!@VeerMahaan #WWERaw6:31 AM · Apr 5, 20221055207VEER is HERE!@VeerMahaan #WWERaw https://t.co/mgrpr4muqtRaw में डॉमिनिक मिस्टीरियो और द मिज का मुकाबला हुआ था। इस मैच में द मिज ने बहुत ही आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। हालांकि मैच के बाद वीर महान का म्यूजिक बजा और उन्होंने रिंग में एंट्री की। उन्हें क्राउड की तरफ से जबरदस्त पोप भी मिला। इसके बाद वीर महान ने जो किया उसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। वीर महान ने पहले डॉमिनिक के ऊपर अटैक कर दिया। रे मिस्टीरियो ने पलटवार करना चाहा, लेकिन वीर ने क्लोजलाइन लगा दी और फिर उन्हें मैट पर स्मैश कर दिया। वीर महान ने एक बार फिर डॉमिनिक मिस्टीरियो पर अटैक किया और उन्हें मोडिफाइड कैमल क्लच सबमिशन मूव में जकड़ लिया। डॉमिनिक ने टैप आउट कर दिया, लेकिन वीर महान ने बहुत ही देर बाद जाकर डॉमिनिक को छोड़ा। WWE@WWEVEER UNLEASHED@VeerMahaan #WWERaw6:30 AM · Apr 5, 2022925196VEER UNLEASHED@VeerMahaan #WWERaw https://t.co/Fct3XVl1Viपूर्व टैग टीम चैंपियन की इस अटैक से हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी और फैंस को भी वीर महान का यह एक्शन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने वीर महान को बू भी किया। हालांकि एक बात अब साफ हो गई है कि Raw में वीर महान एक हील के रूप में ही काम करने वाले हैं। WWE मेन रोस्टर में पिछले साल किया था वीर महान ने डेब्यू वीर महान का मेन रोस्टर डेब्यू पिछले साल हुआ था। उन्होंने जिंदर महल और शैंकी के साथ टीम बनाकर Raw में करियर की शुरुआत की। हालांकि ड्राफ्ट के बाद वीर महान को शैंकी और जिंदर महल से अलग कर दिया गया था। एक तरफ जिंदर महल और शैंकी को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया और वीर महान को Raw में ही रखा गया। Raw में ड्राफ्ट करने के बावजूद वीर महान नजर नहीं आए थे और पिछले कुछ महीनों से लगातार उनके लेकर वीडियो पैकेज दिखाए जाने लगे थे। यह बात इस बीच साफ नहीं हुई थी कि उनकी वापसी कब होगी और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए थे। WWE@WWEOh come on, @VeerMahaan!#WWERaw6:29 AM · Apr 5, 2022967200Oh come on, @VeerMahaan!#WWERaw https://t.co/fHSBSrtPFyअब वीर महान की वापसी हो चुकी है और बहुत ही दमदार तरीके से उन्होंने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में उन्हें किस तरह बुक किया जाता है।