WWE Raw में Roman Reigns के भाइयों की करारी हार, मेन इवेंट में 2 पूर्व चैंपियंस ने मचाया गदर

Pankaj
WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा
WWE Raw के मेन इवेंट में फैंस को आया मजा

Kevin Owens: WWE Raw का मेन इवेंट इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में द उसोज़ (The Usos) का मुकाबला सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के साथ हुआ। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। इस मुकाबले में बवाल भी देखने को मिला। ओवेंस ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंत में रॉलिंस और केविन ने अच्छी जीत हासिल की।

WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस ने किया शानदार प्रदर्शन

शो में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ था। रॉलिंस ने रोमन रेंस के ऊपर निशाना साधा। इसके बाद यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी ने एंट्री की और रॉलिंस का मजाक बनाया। दोनों के बीच बहुत बहस हुई। एक समय लगा था कि ब्रॉल देखने को मिलेगा लेकिन द उसोज़ ने क्राउड के बीच से एंट्री की। थ्योरी ने यहां पर माइंडगेम खेला और वो रिंग से निकल गए। द उसोज़ ने सैथ के ऊपर हमला कर दिया था। ओवेंस ने आकर उन्हें बचाया। केविन ने इसके बाद उसोज़ को टैग टीम मैच के लिए भी चुनौती दे दी थी।

मेन इवेंट में फैंस को अच्छा मैच देखने को मिला। शुरूआत से ही उसोज़ के ऊपर केविन और सैथ हावी रहे थे। मैच का अंत भी जबरदस्त रहा था। क्राउड के बीच से सोलो सिकोआ आए लेकिन उनके ऊपर द ओसी ने अटैक कर दिया। इस बीच सैथ के ऊपर ऑस्टिन थ्योरी ने टाइटल से हमला कर दिया था। रिंग में केविन अकेले पड़ गए थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ओवेंस ने जिमी उसो को शानदार पोपअप पावरबॉम्ब लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

मैच खत्म होने के बाद केविन ओवेंस जीत का जश्न मना रहे थे। इस बीच सैमी ज़ेन ने भी रिंग में एंट्री की। कुछ देर उन्होंने ओवेंस को देखा और फिर वहां से चले गए। सैमी ने कहा कि वो ओवेंस को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में देख लेंगे। खैर द उसोज़ की हार से रोमन रेंस भी निराश हुए होंगे। आपको बता दें शो की शुरूआत में उन्होंने केविन ओवेंस की जमकर बेइज्जती की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment