WWE के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, Raw के एपिसोड द्वारा कंपनी को व्यूअरशिप के मामले में हुआ जबरदस्त फायदा

Ujjaval
WWE के Raw ब्रांड को बड़ा फायदा हुआ है
WWE के Raw ब्रांड को बड़ा फायदा हुआ है

Raw: WWE रॉ (Raw) का आखिरी एपिसोड उतना खास नहीं था और इसे ट्रिपल एच (Triple H) के एरा का सबसे खराब शो माना जा सकता है। हालांकि, रेटिंग्स के मामले में इस शो ने बिल्कुल भी संघर्ष नहीं किया है। WWE को Raw के इस शो द्वारा व्यूअरशिप में फायदा मिला है। पिछले हफ्ते के मुकाबले रेटिंग्स में थोड़ा उछाल आया है।

WWE Raw को व्यूअरशिप के मामले में फायदा हुआ है

Crown Jewel 2022 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था। यह शो फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया था। एक सफल शो के बाद फैंस को उम्मीद थी कि Raw का यह एपिसोड बढ़िया रहेगा। आपको बता दें कि Raw के इस शो का आयोजन पेनसिलवेनिया में देखने को मिला था। इस एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस को थोड़ा निराश किया था।

इसी कारण लग रहा था कि शायद रेटिंग्स में फायदा नहीं होगा। हालांकि, Wrestlenomics के ब्रैंडन थर्स्टन ने रेड ब्रांड की रेटिंग्स के बारे में जानकारी दी है। उनके अनुसार पिछले हफ्ते के मुकाबले Raw की कुल व्यूअरशिप और 18-49 साल के डेमोग्राफिक्स दोनों में सुधार नज़र आया है। उनके अनुसार Raw को 1.593 मिलियन लोगों ने देखा है।

साथ ही इस शो की डेमो रेटिंग्स 0.43 की रही। दोनों पिछले हफ्ते के मुकाबले ज्यादा है। Raw के पिछले हफ्ते के शो को 1.5 मिलियन व्यूअरशिप मिली थी। साथ ही डेमो रेटिंग्स 0.36 रही थी। WWE के लिए यह खुशखबरी है। ब्रैंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेटिंग्स की फोटो शेयर करते हुए सभी शोज़ की जानकारी दी। यह रहा उनका ट्वीट:

WWE फैंस को Raw का यह एपिसोड उतना पसंद नहीं आया। इस शो में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैमी ज़ेन समेत कई अन्य बड़े नाम नज़र नहीं आए थे। साथ ही शो का अंत बहुत ही ज्यादा खराब हो गया और ऑस्टिन थ्योरी को कंपनी ने एक जॉबर की तरह दिखाया है। थ्योरी की इस तरह से बुकिंग होना बहुत खराब चीज़ है। इसी चीज़ को लेकर मुख्य रूप से फैंस के बीच गुस्सा नज़र आ रहा था। उम्मीद है कि WWE आगे अपनी गलती को सुधारेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now