Survivor Series WarGames के बाद WWE में छाई खुशी की लहर, धमाकेदार शो के बाद Raw की व्यूअरशिप में आया उछाल

Pankaj
WWE Raw के एपिसोड में फैंस को आया मजा
WWE Raw के एपिसोड में फैंस को आया मजा

Raw: WWE Survivor Series WarGames के बाद रॉ (Raw) का पहला एपिसोड शानदार रहा। कुछ अच्छे मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले। व्यूअरशिप में भी थोड़ा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ये खबर सुनकर जरूर कंपनी को थोड़ा खुशी हुई होगी। वैसे हमेशा किसी बड़े इवेंट के बाद होने वाले शो की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी होती है लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला।

Ad

WWE Raw की व्यूअरशिप में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला

इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.66 मिलियन रही। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 1.64 मिलियन था। फुटबॉल वर्ल्ड कप की वजह से भी WWE Raw को इस बार नुकसान हुआ। फैंस ने इस बार ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब कंपनी को ब्लू ब्रांड के एपिसोड से बहुत उम्मीदें होंगी।

शो की शुरूआत इस बार बैकी लिंच ने की थी। उन्होंने जबरदस्त प्रोमो दिया। इसके बाद डैमेज कंट्रोल के साथ उनका ब्रॉल भी हुआ। बैकस्टेज में भी बवाल देखने को मिला था। द ओसी और जजमेंट डे के बीच भी मुकाबला देखने को मिला। जजमेंट डे ने शानदार जीत हासिल की।

Ad

द ब्लडलाइन का सैगमेंट भी रेड ब्रांड में देखने को मिला। हालांकि इस ग्रुप के लीडर रोमन रेंस मौजूद नहीं थे। केविन ओवेंस भी यहां पर नज़र आए। केविन और जे उसो के बीच मैच भी तय किया गया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने भी लंबे समय बाद मैच लड़ा और जीत हासिल की। ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस के बीच भी बहस देखने को मिली।

मेन इवेंट में जे उसो और केविन ओवेंस के बीच तगड़ा सिंगल्स मुकाबला हुआ। इस मैच में जे उसो की हार हो गई। ये देखकर सभी चौंक गए थे। ओवेंस ने जे की हालत खराब कर दी थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो शो अच्छा रहा। हालांकि जिस हिसाब से व्यूअरशिप बढ़नी चाहिए थी वैसा कुछ नहीं हुआ। WWE को अब इस बारे में कुछ अलग से सोचना पड़ेगा। वैसे इस बार शो में कुछ खास सरप्राइज भी फैंस को नहीं मिला। अगर ऐसा होता तो शायद व्यूअरशिप में ज्यादा बढ़ोत्तरी होती।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications