Raw Netflix डेब्यू से WWE को हुआ छप्परफाड़ फायदा, व्यूअरशिप का खुलासा, दुनिया भर में लहराया परचम

Ujjaval
WWE Raw की व्यूअरशिप सामने आई (Photo: Roman Reigns Instagram & WWE X)
WWE Raw की व्यूअरशिप सामने आई (Photo: Roman Reigns Instagram & WWE X)

Raw Netflix Debut Viewership Revealed: WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ। इस शो में जमकर बवाल हुआ और कई तगड़े मैच देखने को मिले। रोमन रेंस (Roman Reigns), द रॉक (The Rock), जॉन सीना, अंडरटेकर और सीएम पंक जैसे बड़े स्टार्स ने आकर इसमें चार चांद लगाए। फैंस के मन में सवाल था कि आखिर व्यूअरशिप किस तरह की होगी। अब इसका खुलासा हो गया है और WWE को छप्परफाड़ फायदा हुआ है।

Ad

WWE ने खुद व्यूअरशिप के बारे में बताया। उनके अनुसार रेड ब्रांड के इस खास एपिसोड को पूरी दुनिया में 4.9 मिलियन लोगों ने देखा, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। WWE ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही अगर सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स की बात करें, वो 2.6 मिलियन व्यूअरशिप वहां से आई। यह लंबे समय में पहला मौका है, जब Raw को इतनी ज्यादा व्यूअरशिप मिली है।

बता दें कि रेड ब्रांड का पिछले हफ्ते का शो USA Network पर प्रसारित हुआ था। उसे 1.5 मिलियन व्यूअरशिप मिली थी। उस हिसाब से देखा जाए, तो WWE Raw के Netflix डेब्यू स्पेशल एपिसोड ने इतिहास रच दिया है। इतना बड़ा उछाल आना यह साबित करता है कि कंपनी का अपने सबसे बड़े साप्ताहिक शो को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लेकर जाना एकदम सही फैसला था।

Ad

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान और साउथ कोरिया समेत 92 देश हैं, जहां Netflix पर Raw प्रसारित ही नहीं हुआ। वहां पर केबल टीवी पर शो आया। अगर इन सभी देशों में भी रेड ब्रांड को Netflix पर दिखाया जाता, तो व्यूअरशिप और ज्यादा होती।

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में क्या-क्या हुआ?

WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड ट्रिपल एच के प्रोमो से शुरू होता हुआ नज़र आया। बाद में द रॉक ने आकर प्रोमो कट किया और रोमन रेंस-कोडी रोड्स की तारीफ की। रोमन ने सोलो सिकोआ को हराकर ट्राइबल चीफ पद दोबारा हासिल किया और रॉक ने उनका सम्मान किया। इसके अलावा जॉन सीना ने Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान किया। रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड टाइटल जीता। जे उसो को करियर में पहली बार ड्रू मैकइंटायर पर जीत मिली, वहीं मेन इवेंट में सीएम पंक ने शानदार मैच में सैथ रॉलिंस को मात दी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications