इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हारने के बाद क्राउड ने सैथ रॉलिंस के साथ क्या किया ?

Ankit

रॉ में रेफरी ने जैसी की 1..2..और 3 गिना वैसे ही सैथ रॉलिंस के चेहरे का रंग सफेड पढ़ गया। दरअसल, मनी इन द बैंक पीपीवी के बाद सैथ रॉलिंस ने रॉ पर दस्तक दी और अपने खिताब के लिए फिर से ओपन चैलेंज किया। इस बार चैजेंल रॉलिंस के लिए तूफान से कम नहीं था। मनी इन द बैंक में सैथ रॉलिंस ने इलायस के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड किया था। वहीं रैसलमेनिया 34 में पहली बार WWE में सैथ रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे साथ ही अपना ग्रैंड स्लैम पूरा किया। रैसलमेनिया के बाद कई बार मिज के खिलाफ रॉलिंस ने इस खिताब को लड़ा जबकि अधिकतर रॉ में वो सभी सुपरस्टार्स को चैलेंज देते रहते थे। अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो लगभग 70 दिनों में सैथ रॉलिंस ने 8 बार टाइटल डिफेंस किया है। इस हफ्ते जब सैथ रॉलिंस ने चैलेंज किया तब डॉल्फ और ड्रू मैकइंटायर बाहर आए। ये मैच हालांकि डॉल्फ के खिलाफ हुआ लेकिन इस मैच को काफी पंसद किया गया। डॉल्फ और सैथ ने एक-दूसरे को कई बार कवर किया लेकिन किक आउट होते रहे। हालांकि मैच में टर्निंग प्वाइंट तब आया जब मैकइंटायर ने दखल दी और सैथ रॉलिंस ने उनपर अटैक किया। जिसका फायदा डॉल्फ ने उठाया और रोल पिन करके खिताब को छठी बार इंटरकॉन्टिनेंट टाइटल को जीता। मैच के बाद डॉल्फ और सैथ की बहस हो रही थी कि फिर से मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस पर अटैक किया। अपनी हार से सैथ रॉलिंस काफी मायूस थे। हार के बाद बैकस्टेज जाते हुए फैंस ने सैथ रॉलिंस को चीयर किया। बर्न इट डाउन के चैंट्स हुए। तालियों की गूंज पूरे एरिना में सुनाई दे रही थी। धीरे-धीरे कदमों के साथ रॉलिंस बैकस्टेज चले गए। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि हार के बाद सैथ रॉलिंस के साथ क्या हुआ?

Ad
youtube-cover
Ad
 

फिलहाल, सैथ रॉलिंस को अगले हफ्ते के लिए डॉल्फ के खिलाफ रीमैच मिल गया है। कई फैंस का इस हार के बाद मानना है कि सैथ रॉलिंस को कंपनी ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़वाने वाली है इसलिए उनसे ये खिताब लिया गया है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते सैथ रॉलिंस जीतते है या फिर फैंस की भविष्यमाणी सही होती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications