एक वक्त था जब डॉल्फ जिगलर और मैकइंटायर काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन अब दोनों एक दूसरे के दुश्मन है। बैरन कॉर्बिन के साथ हुए एक सैगमेंट में मैकइंटायर ने जिगलर को काफी कुछ कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। लेकिन अब ये दुश्मनी रिंग में नजर आएगी। अगले हफ्ते इन दोनों के मैच का एलान कर दिया गया है। और खास बात ये है कि ये स्टील केज मैच होगा। अब ये दोनों नए साल की शुरूआत शानदार तरीके से करना चाहेंगे।विंस मैकमैहन ने संता बनकर तीन बड़े एलान किए। WWE यूनिवर्स इसके बाद काफी खुश हो गया। पहले तो जॉन सीना की रॉ और स्मैकडाउऩ में वापसी और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच का एलान किया। इसके अलावा अगले हफ्ते रॉ में जिगलर और मैकइंटायर के बीच स्टील केज मैच का एलान किया। इस हफ्ते जिगलर, मैकइंटायर और बैलर के बीच ट्रिपल थ्रैट मैच था। जिसमें बैलर ने शानदार जीत हासिल की। इसके बाद जिग जैक अंत में जिगलर ने मैकइंटायर के ऊपर लगा दिया। इसके बाद इस बात का एलान कर दिया गया कि अगले हफ्ते इन दोनों की दुश्मनी रिंग में ऩजर आएगी। स्टील केज मैच का एलान कर दिया गया। पिछले दो हफ्तों से इन दोनों के बीच फ्यूड चल रही थी।NEXT MONDAY: @HEELZiggler & @DMcIntyreWWE go one-on-one INSIDE a #SteelCage! #RAW #RAWChristmas pic.twitter.com/5b3QyEkymT— WWE (@WWE) December 25, 2018इस बात के संकेत दे दिए गए है कि मैकइंटायर को रॉ में पुश दिया जा रहा है। लेकिन वो लगातार अभी हार रहे है। जिगलर ने भी उन्हें हराया है। एक मौका स्टील केज का है, जहां पर वो इस बात का बदला ले सकते है। दोनों के बीच गजब की कैमिस्ट्री है। और ये मैच काफी धमाल होने वाला है। यहां से फिर रॉयल रंबल के लिए भी बहुत कहानियां शुरू हो जाएंगी। अब फैंस भी इस मैच का इंतजार कर रहे है। Get WWE News in Hindi Here