WWE Raw प्रीव्यू: 16 जुलाई 2018

एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी का समापन हो चुका है। ये पीपीवी उम्मीदों पर खरा उतरा है। लेकिन अब बारी है रॉ और स्मैकडाउन के एपिसो़ड की। किसी भी पीपीवी के बाद होने वाला एपिसोड काफी शानदार होता है। इस बार का रॉ भी शानदार होने की उम्मीद है। यहां कई नई चीजें देखने को मिल सकती है। रेड ब्रांड का मंच इसके लिए तैयार है। यहां से अब समरस्लैम का बिल्ड अप अब शुरू होगा। एक्सट्रीम रूल्स के बीच में कर्ट एंगल ने लैसनर के खिलाफ बड़ा बयान दिया। अब सभी की नजरें लैसनर पर होेंगी। क्या लैसनर रॉ में आएंगे? ये सबसे बड़ा सवाल है। कई बड़े सवालों का जवाब इस हफ्ते रॉ में मिलेगा। सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन का अगला कदम क्या होगा ये रॉ में ही पता चलेगा। खासतौर पर रोमन रेंस के लिए अगला प्लान क्या होगा? रोमन रेंस अब यूनिवर्सल टाइटल पिक्चर से बाहर हो चुके है। चलिए नजर डालते हैं रॉ के एपिसोड में क्या क्या हो सकता है।

क्या रॉ में आकर कर्ट एंगल के चेतावनी का जवाब लैसनर देंगे?

एक्सट्रीम रूल्स में कर्ट एंगल ने लैसनर के टाइटल को छीनने तक की चेतावनी दे दी है। तो क्या लैसनर अब इसका जवाब देने रॉ में जल्द आएंगे या फिर अपना टाइटल वापस लौटा देंगे? बॉबी लैश्ले ने भी रोमन रेंस को हराकर समीकरण बदल दिए है। अब यूनिवर्सल टाइटल के लिए क्या होगा इसका पता रॉ में जल्द पता चलेगा।

#ब्रॉन स्ट्रोमैन का केविन ओवंस के साथ फ्यूड खत्म?

इस साल का सबसे अच्छा मोमेंट वो था जब एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में केज के ऊपर से स्ट्रोमैन ने केविन ओवंस को नीचे फेंक दिया। केविन ये मैच तो जीत गए लेकिन उनकी हालत बुरी हो गई। मेडिकल कंडीशन उनकी काफी खराब है। तो क्या अब केविन और स्ट्रोमैन की फ्यूड खत्म हो जाएगी? अगर इन दोनों फाइट खत्म होगी तो फिर स्ट्रोमैन अपना अगला निशाना किसे बनाएंगे।

#बी टीम कहां स्टैंड करेगी?

कर्टिस एक्सल और बो डैलस अब नए रॉ टैग टीम चैंपियन है। लेकिन किसी को पसंद नहीं आया। इस समय हालांकि ये दोनों अब टॉप पर है। मैट हार्डी और ब्रे को इन्होंने हरा दिया। अब सवाल ये उठता है कि ये स्टैंड कहां करेंगे। क्या अब कोई नई टैग टीम इन्हें चुनौती पेश करेगी? इन दोनों को जीताकर WWE ने कई सवाल खड़े कर दिए। रॉ के एपिसोड में इस सवाल का जवाब मिलना तय है।

#क्या रॉ में एलेक्सा ब्लिस का ही राज चलेगा?

चाहे इसे अच्छा कहें या बुरा कहें लेकिन विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस दोबारा बन गई है। रोंडा राउजी का सस्पेंशन बुधवार को खत्म होगा। उससे पहले रॉ में क्या होगा? एलेक्सा लगातार चैंपियन बन रही है। नाया जैक्स का भी मौका खत्म हो गया। तो रॉ में आकर दोबारा फिर वो एलेक्सा को चैलेंज करेंगी। या फिर समरस्लैम में इसके लिए ट्रिपल थ्रैट मैच देखने को मिलेगा।

#क्या सैथ रॉलिंस का जिगलर के लिए कोई और प्लान होगा?

सैथ रॉलिंस एक बार फिर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हार गए। समरस्लैम को अभी पांच हफ्ते बांकी है। जिस हिसाब से शो के अंत में सैथ रॉलिंस का रिएक्शन था, इससे साफ लगता है कि वो दोबारा जिगलर के खिलाफ जाएंगे। जिगलर के साथ ड् मैकइंटायर भी है। समरस्लैम से पहले बचे इन पांच हफ्तों में जिगलर को अच्छा सबक सिखा सकते है। इसके बाद जिगलर के साथ समरस्लैम में मैच लड़ सकते है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now