रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस वजह से अब हर एक फैन Raw के एपिसोड के लिए उत्साहित है। इस एपिसोड के लिए WWE ने अबतक सिर्फ एक चीज़ तय की। जॉन सीना (John Cena) लंबे समय बाद Raw में नजर आएंगे।.@JohnCena is BACK... and he's set to kick off #WWERaw in Dallas! 👉 https://t.co/9ksF0oln07 pic.twitter.com/cofKXms0Gn— WWE (@WWE) July 19, 2021Money in the Bank के बाद कुछ स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा Raw में कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू होते हुए दिखाई दे सकती हैं। Raw के पिछले कुछ एपिसोड्स उतने खास नहीं रहे थे और रेटिंग्स में नुकसान देखने को मिल रहा था। हालांकि, लाइव फैंस की वापसी के बाद यह Raw का पहला एपिसोड रहेगा। ऐसे में सभी का ध्यान शो पर रहने वाला है। खैर, आइए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालने वाले हैं।- Raw में गोल्डबर्ग वापसी करते हुए बॉबी लैश्ले को चुनौती दें?Goldberg is returning to WWE Raw next week to set up a big SummerSlam match https://t.co/pPRYZ55342 pic.twitter.com/rRL9DjxdSD— Wrestling News (@WrestlingNewsCo) July 15, 2021Raw के एपिसोड में गोल्डबर्ग की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले कुछ समय से बताया जा रहा है कि गोल्डबर्ग की Raw के एपिसोड में वापसी देखने को मिल सकती है। इस दिग्गज ने WWE में अपना अंतिम मैच जनवरी 2021 में Royal Rumble पीपीवी के दौरान लड़ा था। इसके बाद से वो दिखाई नहीं दिए हैं। खैर, Raw में वो अपनी वापसी करते हुए फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। WWE अब SummerSlam 2021 पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाएगा।बॉबी लैश्ले अपनी बड़ी जीत के बाद अब प्रोमो कट कर सकते हैं। इस दौरान गोल्डबर्ग वापसी करते हुए उन्हें SummerSlam में WWE टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले दोनों ही अपनी जबरदस्त ताकत के लिए मुख्य रूप से फेमस हैं। ऐसे में अगर उनके बीच मैच होता है तो WWE को जरूर फायदा होगा। गोल्डबर्ग की वापसी से WWE को व्यूअरशिप में बड़ा फायदा होगा। इसके अलावा SummerSlam के लिए बॉबी लैश्ले को एक दिग्गज के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलेगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!