रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। अब रेसलमेनिया WrestleMania पीपीवी करीब है। साथ ही Fastlane पीपीवी के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड रहने वाला है। WWE जरूर ही इसे खास बनाना चाहेगा। इसके चलते उन्हें कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय करने होंगे। खैर, WWE ने एक बड़ी घोषणा पहले ही कर दी है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- फेमस सुपरस्टार को WWE द्वारा निकाले जाने के बाद फैंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, ट्विटर पर निकाली भड़ासइसके अलावा भी WrestleMania को देखते हुए स्टोरीलाइन आगे बढ़ती रहेगी। WWE धीरे-धीरे अपने बड़े शो के लिए मैचों की घोषणा भी करने वाला है। ऐसे में रेड ब्रांड का अहम शो देखने लायक रहने वाला है। इसलिए हम Raw के इस एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- Raw में रिया रिप्ली अपना मेन रोस्टर डेब्यू करने वाली हैं View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)रिया रिप्ली फुल टाइम Raw में दिखाई देने वाली हैं। दरअसल, वो Raw के अगले एपिसोड में अपना में डेब्यू करेंगीं। काफी समय से फैंस उन्हें WWE में देखने के लिए उत्साहित थे। खैर, अब जाकर वो डेब्यू करने वाली हैं। दरअसल, रिया पहले भी कई बार Raw में दिखाई दी है। दरअसल, उस समय वो NXT सुपरस्टार और NXT विमेंस चैंपियन के रूप में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने Raw में मैच भी लड़े हैं।ये भी पढ़ें:- WWE Fastlane 2021, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस की हालत हुई खराब, दिग्गज ने भयानक लुक के साथ वापसी करके सबको चौंकायाइसके बावजूद उन्हें Raw के एपिसोड में देखना रोचक रहेगा। अमूमन WrestleMania के बाद ही मेन रोस्टर पर बड़े डेब्यू या रिटर्न देखने को मिलते हैं। खैर, रिया रिप्ली का बड़े इवेंट से पहले Raw में डेब्यू होना अजीब बात है। WWE उनके लिए WrestleMania में जरूर ही बड़ी चीज़ें प्लान कर रहा है। Raw में आते ही रिया रिप्ली धमाका कर सकती हैं और कुछ शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।