- Raw में शार्लेट फ्लेयर vs निकी A.S.H (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)
SummerSlam में शार्लेट फ्लेयर ने निकी A.S.H और रिया रिप्ली को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। अब निकी अपने रीमैच की मांग कर सकती हैं और उन्हें एपिसोड में ही मैच भी मिल सकता है। शार्लेट फ्लेयर का अंतिम टाइटल रन काफी छोटा रहा था।
WWE उन्हें अब एक लंबा रन देना चाहेगा। इस वजह से फ्लेयर को Raw में निकी पर जीत मिल सकती है। हालांकि, दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है और यहां निकी चैंपियन को जबरदस्त तरीके से प्रतियोगिता दे सकती हैं। फ्लेयर और A.S.H के बीच मैच देखने लायक रह सकता है।