WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड खास रहने वाला है। इस एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन किया जाएगा और इसी वजह से सभी का ध्यान Raw पर रहने वाला है। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में ड्राफ्ट देखने को मिला था और कई WWE सुपरस्टार्स को नया ब्रांड मिल गया था। इसी वजह से उम्मीद है कि Raw के एपिसोड में भी कुछ सरप्राइज और शॉक्स देखने को मिलेंगे।Raw के इस एपिसोड में WWE कुछ शानदार सैगमेंट्स और मैचों का आयोजन कर सकता है। ड्राफ्ट के साथ ही WWE अपने अगले पीपीवी के लिए भी स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाएगा। इसी वजह से Raw का एपिसोड देखने लायक रह सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- Raw में ड्राफ्ट 2021 का आयोजन होगाWWE@WWEThe 2021 #WWEDraft continues THIS MONDAY on #WWERaw! wwe.com/shows/raw/arti…1:30 AM · Oct 3, 20211719273The 2021 #WWEDraft continues THIS MONDAY on #WWERaw! wwe.com/shows/raw/arti…Raw के एपिसोड में ड्राफ्ट होने वाला है। SmackDown के एपिसोड से ड्राफ्ट की शुरुआत हुई थी और Raw में इसका अंत हो जाएगा। SmackDown के एपिसोड में ड्राफ्ट के दौरान कई सुपरस्टार्स को नया ब्रांड मिला जबकि कुछ रेसलर्स अपने पुराने शो में बने रहे। अभी भी आधे रोस्टर को ड्राफ्ट नहीं किया गया है और Raw के एपिसोड में उन सुपरस्टार्स को नया ब्रांड मिलने वाला है।WWE ने अब तक कई बड़े सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट नहीं किया है और उनपर मुख्य रूप से सभी की निगाहें रहने वाली हैं। SmackDown की तरह ही Raw में कुछ सैगमेंट्स और मैचों के बाद 4-4 सुपरस्टार्स को चुना जा सकता है। Raw तीन घंटे का शो है और WWE के पास ज्यादा से ज्यादा सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट करने का मौका होगा।👑Adam Goldberg @adamgoldberg28Whether it be RAW, Smackdown or NXT, LA Knight is championship material and all the tools to be a mega star 🤩5:02 AM · Oct 1, 202156450Whether it be RAW, Smackdown or NXT, LA Knight is championship material and all the tools to be a mega star 🤩 https://t.co/IYDHrwXdfLRaw और SmackDown का नया रोस्टर तैयार हो जाएगा और कुछ NXT सुपरस्टार्स की भी मेन रोस्टर पर एंट्री हो सकती है। SmackDown के एपिसोड में हिट रौ और ऑस्टिन थ्योरी ड्राफ्ट होते हुए दिखाई दिए थे और अब उसी तरह अन्य NXT सुपरस्टार्स को भी बड़ा मौका दिया जा सकता है।