सुपर शो डाउन शानदार रहा। और अब इसके बाद पहले रॉ का इंतजार सभी को है। ये रॉ काफी शानदार होने वाली है। सुपर शो डाउन में सभी को लगा था कि ट्रिपल एच और अंडरटेकर के बीच अंतिम मैच है। लेकिन सुपर शो डाउन के अंत में केन और टेकर ने दोबारा हमला उन पर कर दिया था। अब इसका अंजाम कहां तक जाएगा इसका इंतजार सभी को हैं?
अब विमेंस एवोल्यूशन की बारी भी है। रोंडा राउजी को यहां कौन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा ये सबसे बड़ी बात है। और इस रॉ में इसका पता चलेगा। शील्ड और डॉग्स ऑफ वार के बीच भी धमाका यहां देखने को मिलेगा।
चलिए नजर डालते हैं कि रॉ में क्या क्या होगा खास।
#रोंडा राउजी को कौन देगा चुनौती?
सुपर शो डाउन में रोंडा राउजी और बैला ट्विन्स ने मिलकर रॉयट स्क्वायड को हरा दिया था। लिव मोर्गन और साराह लोगन को ऑर्मबार देकर रोंडा राउजी ने मैच जीता था। अब विमेंस पीपीवी एवोल्यूशन की बारी है। इसके लिए रॉ में बिल्डअप शुरू हो जाएगा। रोंडा राउजी यहां अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। लेकिन उन्हें चुनौती कौन देगा ये सबसे बड़ी बात होगी। रॉ में इसका पता चल जाएगा।