WWE Raw रिज़ल्ट्स: 1 अगस्त, 2016

WWE के लिए पिछले कुछ दिन काफी बड़े रहे हैं, लेकिन आज के दिन का सभी लोगों को काफी बेसब्री से इंतज़ार है। इसकी वजह है ब्रॉक लैसनर की वापसी। लोगों को देखना है की उनके साथ क्या पॉल हेमन आएंगे या नहीं। और ये वापसी कैसी होगी? इन्ही सब बातों के साथ शुरू हुई इस बार की रॉ और सबसे पहले रिंग में आई साशा बैंक्स और उन्हे लोगों का अच्छा समर्थन मिला। फिर वहाँ शार्लेट आ गई, लोगों ने उन्हे ज़्यादा समर्थन नहीं दिया। उन्होने कहा की वो समरस्लैम में अपना बदला लेंगी।

Ad
youtube-cover
Ad

फिर वहाँ क्रिस जैरीको आए और उन्होने कहा की ये दोनों शांत हो जाएँ। फिर क्रिस ने साशा की इंसल्ट की। उसके बड़ा वहाँ एंजो अमोरे आ आ गए। उन्होने साशा के साथ फ़्लर्ट किया। फिर मिक फॉली ने एक मिक्स्ड टैग टीम मैच बनाया। उसके बाद की रॉ इस प्रकार है:

*शार्लेट और क्रिस जैरीको ने एंजो और साशा बैंक्स को हराया

youtube-cover
Ad

लड़ाई काफी अच्छी रही, और लोग इस मुक़ाबले में लोग काफी इन्वोल्व दिखे। काफी समय बाद मिक्स्ड मैच भी देखने को मिला। एक बार डेना ब्रुक बीच में आ गई और इसी चक्कर में शार्लेट और जैरीको की जीत हुई। उसके बाद जैरीको ने एंजो को पीटा पर बिग कैस के आने पर ये सब वहाँ से भाग गए।

*ब्रॉन स्ट्रोमन ने लोकल प्रतियोगी को हराया

youtube-cover
Ad

बायरन ने पहले इंटरव्यू में इस प्रतियोगी से पूछा की वो क्यों इस लड़ाई में हैं, जवाब मिला पैसों के लिए। लड़ाई में खिलौने की तरह ब्रॉन ने इस प्रतियोगी को पीटा, और ब्रॉन की जीत हुई।

*शाइनिंग स्टार्स ने गोल्डन ट्रुथ को हराया

youtube-cover
Ad

लड़ाई में आर-ट्रुथ पोकेमोन गो खेल रहे थे, और ये काफी कॉमेडी का मोमेंट था। कई बार गोल्डस्ट ने टैग करना चाही पर ट्रुथ गेम ही खेल रहे थे। इसी चक्कर में गोल्डन ट्रुथ की जीत हुई।

*फ़िन बैलर और सैथ रॉलिन्स सेग्मेंट

youtube-cover
Ad

यहाँ फ़िन के आने के बाद सैथ रिंग में आए, फिर सैथ ने कहा की वो पहले NXT स्टार हैं जो WWE चैम्पियन बने। सैथ ने फिर फ़िन की इंसल्ट की। सैथ ने कहा की फ़िन एक बड़े NXT स्टार हैं और ये सैथ का शो है। इसके बाद सैथ की फ़िन ने पिटाई कर दी, पर सैथ भागने में सफल हुए।

*रुसेव ने मार्क हेन्री को हराया

youtube-cover
Ad

मार्क हेन्री चाहते हैं की वो अब नए रूप से दिखना चाहते हैं, लेकिन यहाँ कुछ भी नया नहीं हुआ और रुसेव ने मार्क को काफी पीटा। अंत में रुसेव की जीत हुई। फिर माइक लेकर रुसेव ने कहा की मार्क जैसे लोग ओलिम्पिक में अमेरिका को रिप्रेजेंट करते हैं। फिर उन्होने अमेरिका के बारे बुरी बातें की और फिर वहाँ रोमन रेन्स आ गए। रुसेव की फिर काफी पिटाई हुई। रोमन को लोगों का अच्छा समर्थन मिला।

*टाइटस ओ नील ने डैरिन यंग को हराया

youtube-cover
Ad

दो पुराने पार्टनर्स की लड़ाई, लड़ाई में टाइटस ने आते ही कंट्रोल कर दिया। यंग को ज़्यादा मौके ही नहीं मिले, और अंत में टाइटस की जीत हुई।

*नाया जैक्स ने एरियल मोनरे को हराया

youtube-cover
Ad

एरियल भी एक लोकल प्रतियोगी थी, नाया ने आते ही एरियल को पीटना शुरू कर दिया, एरियल ने कुछ वापसी करनी चाही पर नाया ने कभी ऐसा नहीं होने दिया और अंत में नाया की जीत हुई।

*न्यू डे ने कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोस को हराया

youtube-cover
Ad

लड़ाई में ल्यूक और कार्ल ने सब डोमिनेट किया, यहाँ एक बाद एक एक्शन हो रहा था। न्यू डे की तरफ से बिग ई और कोफी किंग्स्टन थे। पीछे से न्यू डे की जीत हुई। मैच के बाद न्यू डे को ल्यूक और गैलोस ने काफी पीटा।

*सिज़ेरो ने शेमस को हराया

youtube-cover
Ad

लड़ाई में सिज़ेरो को अच्छा समर्थन मिला। सिज़ेरो ने मैच में शेमस को अपरकट की दुनिया घुमाया। फिर शेमस ने भी विलन की भूमिका अच्छे से निभाई। लड़ाई में दोनों ने ही अच्छे मुव्स खेले पर अंत में सिज़ेरो की जीत हुई।

*जिंदर महल ने हीथ स्लेटर को हराया
youtube-cover

और जैसा हम काफी दिनों से रिपोर्ट कर रहे थे वो बात सच निकली, भारतीय मूल के स्टार जिंदर महल की यहाँ एंट्री हुई। हीथ और महल कुछ बात कर रहे थे तभी वहाँ मिक आ गए उन्होने कहा की जो भी इन दोनों में से जीतेगा उसे रॉ कांट्रैक्ट मिलेगा। महल ने हीथ को तुरंत हराया, फिर उन्हे रॉ का कांट्रैक्ट भी मिल गया।

*सेमी ज़ेन को सैथ रॉलिन्स ने हराया

youtube-cover
Ad

दो बेहतरीन पूर्व NXT स्टार्स की बेहतरीन लड़ाई। लोगों ने यहाँ दोनों को अच्छा समर्थन दिया। हमने देखा की जैसे सैथ ने चालाकी से यहाँ अपने मुव्स खेले। उसके बाद ज़ेन भी अच्छे दिखे। ऐसा लग रहा था की यहाँ कोई भी जीत जाएगा लेकिन अंत में सैथ ने ज़ेन के मूव को रोका, और उसके बाद पेडिग्री से सैथ की जीत हुई।

*ब्रॉक लैसनर सेग्मेंट

ब्रॉक लैसनर के साथ यहाँ पॉल हेमन भी थे, और इन दोनों को ऐसा स्वागत मिला जिसकी सबको उम्मीद थी पर ये कुछ ज़्यादा ही बड़ा चीयर था। हमेशा की तरह पॉल ने अपने क्लाइंट ब्रॉक की बात की और हमेशा की तरह लोग काफी एंजॉय कर रहे थे। फिर उन्होने कहा की लोग कहते हैं की रैंडी ऑर्टन को जीतने के लिए एक ही RKO की ज़रूरत है, लेकिन ऐसा समरस्लैम में नहीं होने वाला है, वो कुछ और बोल रहे थे की तभी पीछे से रैंडी ऑर्टन आए और उन्होने ब्रॉक को RKO से चित किया। और वो यहाँ से भाग गए, किसी को कुछ समझ नहीं आया। स्टेफनी और मिक सिक्योरिटी लेके आए पर रैंडी वहाँ से जा चुके थे। रॉ का अंत RKO की चैंट से हुआ।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications