ब्रॉन स्ट्रोमैन vs बॉबी लैश्लेRaw के मेन इवेंट के लिए दोनों सुपरस्टार्स रिंग में आ गए हैं। WWE चैंपियन द मिज भी कमेंट्री टंबल पर मौजूद हैं। मुकाबले की शुरुआत में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपने मूव्स लगाए, लेकिन जल्द ही लैश्ले ने पलटवार किया। लैश्ले ने हर्ट लॉक देने की कोशिश की, लेकिन स्ट्रोमैन ने क्लोथ्सलाइन लगा दी। इसके बाद स्ट्रोमैन ने रनिंग पावरस्लैम लगाया, लेकिन लैश्ले ने किकआउट कर दिया है। स्ट्रोमैन ने एक और स्लैम देना चाहा, लेकिन लैश्ले ने जबरदस्त पलटवार किया और अंत में मॉन्स्टर को स्पीयर लगाकर पिन किया और इस मैच को जीत लिया। लैश्ले ने मैच के बाद स्ट्रोमैन को स्पीयर लगाया और फिर हर्ट लॉक लगा दिया स्ट्रोमैन को। मिज ने लैश्ले पर अटैक करना चाहा, लेकिन लैश्ले ने मिज की हालत भी बहुत ज्यादा खराब कर दी और उन्हें भी खतरनाक स्पीयर लगा दिया।विजेता: बॉबी लैश्ले WOAH!!!@fightbobby kicked out of the POWERSLAM from @BraunStrowman!#WWERaw pic.twitter.com/2Sv5VJ1P5e— WWE (@WWE) February 23, 2021Not only is @fightbobby POWERFUL, he's AGILE too!#WWERaw pic.twitter.com/7KhOy8y97J— WWE (@WWE) February 23, 2021That HURT LOCK gets put on hold by @BraunStrowman!#WWERaw pic.twitter.com/K48WyOquPi— WWE (@WWE) February 23, 2021रिकोशे vs एजे स्टाइल्सRaw में रिकोशे काफी समय बाद लड़ते हुए नजर आ रहे हैं और उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के खिलाफ हो रहा है। रिकोशे ने स्टाइल्स को पूरी टक्कर दी है और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शानदार मूव्स का इस्तेमाल भी किया है। रिकोशे ने स्टाइल्स को पिन करने का प्रयास भी किया, लेकिन वो नाकाम हुए। रिकोशे ने 640 मूव लगाना चाहा, लेकिन वो इस मिस कर गए। अंत में एजे ने स्टाइल्स क्लैश देते हुए रिकोशे को पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद ओमोस ने रिकोशे को उठाकर पटक दिया।विजेता: एजे स्टाइल्स It's @KingRicochet vs. @AJStylesOrg on #WWERaw right now! pic.twitter.com/WA2jFY87mj— WWE (@WWE) February 23, 2021लाना और नेओमी vs डैना ब्रुक और मैंडी रोजयह मुकाबला बहुत ही ज्यादा छोटा रहा और इस दौरान लाना पर ब्रुक और रोज ने हावी होने का प्रयास किया। अंत में लेकिन वो बिल्कुल भी कामयाब नहीं हुए। नेओमी और लाना ने रोज के ऊपर डबल फेस बस्टर मूव लगाया और आसानी से इस मैच को जीत लिया।The team of @LanaWWE & @NaomiWWE continue to gel incredibly well as a team with a win over @WWE_MandyRose & @DanaBrookeWWE on #WWERaw! pic.twitter.com/XOtgZXH0Q6— WWE (@WWE) February 23, 2021विजेता: लाना और नेओमी। जैफ हार्डी vs शेमसशेमस ने मुकाबले की शुरुआत से ही जैफ हार्डी पर अटैक करना शुरू कर दिया है और ऐसा लग रहा है कि Elimination Chamber में मिली हार का गुस्सा वो हार्डी के ऊपर निकाल रहे हैं। हार्डी ने पलटवार की कोशिश की है और इसमें काफी हद तक वो कामयाब भी हो रहे हैं। जैफ हार्डी ने इस बीच शेमस को कई बार पिन करने का प्रयास किया, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। अंत में शेमस ने जैफ हार्डी को पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: शेमस WHISPER IN THE WIND as the #WrestleMania sign watches! 👀#WWERaw pic.twitter.com/Jn8SlJ5xj8— WWE (@WWE) February 23, 2021The #CelticWarrior @WWESheamus gets the win over @JEFFHARDYBRAND on #WWERaw! pic.twitter.com/YRRHWWThJc— WWE (@WWE) February 23, 2021VINTAGE @JEFFHARDYBRAND!#WWERaw pic.twitter.com/bp0ZQzweTY— WWE (@WWE) February 23, 2021शायना बैजलर और नाया जैक्स vs शार्लेट फ्लेयर और असुकारिंग में WWE की चार सबसे मुख्य सुपरस्टार्स के बीच टैग टीम मैच हो रहा है। इस समय शार्लेट और असुका ने पूरी तरह से कंट्रोल बनाया हुआ है और वो चैंपियंस के ऊपर भारी पड़ रही हैं। शार्लेट फ्लेयर अपना गुस्सा शायना बैजलर के ऊपर निकाल रही हैं, लेकिन बैजलर ने नाया जैक्स को टैग दे दिया है। चैंपियंस टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन शार्लेट पूरी तरह से भारी पड़ रही हैं। नाया जैक्स ने पावरबॉम्ब लगाया, लेकिन शार्लेट किकआउट कर गईं। असुका को टैग आखिरकार मिल गया है और उन्होंने बैजलर को ड्रॉप किक लगाई और अब नाया जैक्स लीगल हैं। शार्लेट फ्लेयर ने गलती से बैजलर की जगह असुका को किक लगा दी और इसका फायदा नाया जैक्स ने उठाया और असुका को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। शार्लेट ने हाथ देना चाहा असुका को, लेकिन असुका ने उन्हें धक्का दे दिया।विजेता: नाया जैक्स और शायना बैजलर#TheQueen gets planted by @NiaJaxWWE!#WWERaw pic.twitter.com/wmTq83imvZ— WWE (@WWE) February 23, 2021#WWERaw Women's Champion @WWEAsuka is in a world of trouble against @QoSBaszler! pic.twitter.com/ccfDDLY2lk— WWE Universe (@WWEUniverse) February 23, 2021Always love seeing a good kip-up!#WWERaw pic.twitter.com/QKXWubeYSL— WWE Universe (@WWEUniverse) February 23, 2021रैंडी ऑर्टन अपना प्रोमो दे रहे थे और उन्होंने कहा कि Elimination Chamber को एलेक्सा ब्लिस के कारण नहीं जीत पाए। रैंडी ने साफ किया कि यह सब फीन्ड नहीं कर रहे हैं और वो वापस नहीं आने वाले हैं। रैंडी ने एलेक्सा ब्लिस पर इसका आरोप लगाया। अचानक से रैंडी ऑर्टन खांसने लगे और उनके मुंह से काला खून निकलने लगा। ऐसा लगा कि वो चोक हो गए और वहां से चले गए। WHAT JUST HAPPENED?!?!?#WWERaw pic.twitter.com/sJLrclqtc7— WWE (@WWE) February 23, 2021"Why can't I focus on the #WWETitle? Because I am still distracted. But I am not distracted by #TheFiend.... I am distracted by @AlexaBliss_WWE!" - @RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/TsVWdmC6rc— WWE (@WWE) February 23, 2021डेमियन प्रीस्ट vs एंजल गार्जाRaw में दो युवा सुपरस्टार्स के बीच सिंगल्स मैच की शुरुआत हो गई है। बैड बनी इस समय रिंगसाइड पर मौजूद हैं। इस समय गार्जा पूरी तरह से प्रीस्ट के ऊपर भारी पड़ रहे हैं और अपने मूव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। गार्जा ने ड्रॉपकिक लगा दी है और साथ ही में वो बनी को भी मोक कर रहे हैं। डेमियन प्रीस्ट ने भी जबरदस्त तरीके से पलटवार किया और अपना गुस्सा पूरी तरह से गार्जा पर निकाला। अंत में प्रीस्ट ने अपना फिनिशिंग मूव गार्जा को लगाते हुए Raw में एक और धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। मैच के बाद तीन सुपरस्टार्स ने आकर 24*7 चैंपियनशिप को जीतने का प्रयास किया, लेकिन डेमियन प्रीस्ट ने सभी पर अटैक कर दिया।विजेता: डेमियन प्रीस्टWas that a wise move, @AngelGarzaWwe? 🤔@sanbenito is none too pleased......#WWERaw pic.twitter.com/HZnBGbNjxh— WWE (@WWE) February 23, 2021The POWER of @ArcherofInfamy!#WWERaw pic.twitter.com/wo1JKAdtXs— WWE (@WWE) February 23, 2021लूचा हाउस पार्टी vs हर्ट बिजनेस (टैग टीम टोर्नाडो मैच)Raw में हो रहे टैग टीम टोर्नाडो के नियम साफ है कि इसमें एक साथ सभी सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आ सकते हैं। अभी तक पूरी तरह से हर्ट बिजनेस के सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। लूचा हाउस पार्टी बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पा रहे हैं। लूचा हाउस पार्टी ने आखिरकार पलटवार किया और लगभग उन्होंने बेंजामिन को पिन कर दिया था। अंत में एलेक्जेंडर ने अपने साथी को हारने से बचाया। सेड्रिक अकेले ही दोनों से लड़े रहे हैं। आखिरकार बेंजामिन ने अपनी टीम के लिए पिन करते हुए जीत हासिल की।विजेता: हर्ट बिजनेस Impressive maneuver from the #WWERaw Tag Team Champions! pic.twitter.com/Jf8R52YjTa— WWE (@WWE) February 23, 2021DENIED!#WWERaw pic.twitter.com/HT0txx37FT— WWE (@WWE) February 23, 2021द मिज और बॉबी लैश्ले का सैगमेंटबॉबी लैश्ले अपने साथी MVP के साथ आ गए हैं। रिंग में एडम पीयर्स मौजूद हैं और उन्होंने द मिज को रिंग में बुलाया। लैश्ले ने मिज को जो समय दिया, वो अब खत्म हो गया है। मिज अपने सूट में ही आए हैं और लैश्ले इससे काफी गुस्से में हैं। मिज ने कहा कि उन्हें अभी और समय चाहिए, लैश्ले लेकिन सुनने को तैयार नहीं है। इस बीच मिज ने कहा कि उन्हें एक हफ्ते का समय चाहिए। ब्रॉन स्ट्रोमैन बाहर आ गए हैं और उन्होंने कहा कि वो चैंपियनशिप मैच सबसे ज्यादा डिजर्व करते हैं। शेन मैकमैहन भी आ गए हैं। स्ट्रोमैन ने कहा कि अगर उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए मैच नहीं मिल सकता, तो चैलेंजर के खिलाफ मुकाबला दे दिया जाए। शेन मैकमैहन ने ऐलान किया कि Raw में लैश्ले और स्ट्रोमैन का मैच होगा और अगर इसमें स्ट्रोमैन जीतते हैं तो WWE चैंपियनशिप के लिए द मिज, लैश्ले और स्ट्रोमैन के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। बॉबी लैश्ले ने स्ट्रोमैन के पैर पर अटैक किया और वहां से चले गए।𝑩𝑹𝑨𝑨𝑨𝑨𝑨𝑨𝑨𝑨𝑨𝑼𝑵!#WWERaw pic.twitter.com/HsCRpAtNeL— WWE (@WWE) February 23, 2021"If anybody's getting a #WWEChampionship Match around here, it's ME!" - @BraunStrowman#WWERaw pic.twitter.com/ouXA8tJfgE— WWE (@WWE) February 23, 2021.@shanemcmahon is HERE on #WWERaw! pic.twitter.com/BojaxV1F6V— WWE (@WWE) February 23, 2021कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स vs द रेट्रीब्यूशनन्यू डे का मुकाबला टैग टीम मैच में रेट्रीब्यूशन के टी-बार और मेस से होने वाला है। दोनों टीम रिंग में मौजूद हैं। रेट्रीब्यूशन शानदार टीम वर्क दिखा रहे हैं और उन्होंने कोफी किंगस्टन के ऊपर डबल मूव लगाया। टी-बार ने वु़ड्स पर अटैक कर दिया है और साथ ही में पूरी तरह से कंट्रोल हासिल कर रखा है। कोफी ने जबरदस्त वापसी की और टी-बार के ऊपर मूव लगाकर पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद अली का गुस्सा अपनी टीम के ऊपर जबरतदस्त तरीके से फूटा और उन्होंने काफी बेइज्जती भी की है।विजेता: न्यू डे#RETRIBUTION is here on #WWERaw. pic.twitter.com/iJ6E4XDb1H— WWE Universe (@WWEUniverse) February 23, 2021बैकस्टेज द मिज WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स से बात कर रहे थे और वो काफी खुश नजर नहीं आ रहे थे। इस बीच एडम पीयर्स ने मिज को कहा कि उनका समय खत्म हो रहा है और जल्द ही उन्हें फैसला लेना होगा। The clock is ticking and @mikethemiz needs to make his decision before "business" quickly becomes the HURT Business...#WWERaw pic.twitter.com/owE9cIIwCX— WWE (@WWE) February 23, 2021रिडल vs जॉन मॉरिसनRaw में इस समय रिडल और जॉन मॉरिसन के बीच जबरदस्त मैच चल रहा है। दोनों ही सुपरस्टार्स एक दूसरे के ऊपर शानदार मूव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। मॉरिसन ने रिडल को रिंग के बाहर भेजा और खुद भी बाहर छलांग लगाई। रिंग एंप्रैन पर दोनों सुपरस्टार्स फाइट कर रहे हैं और रिडल ने बेहतरीन मूव से उन्हें गिराया। रिडल ने मॉरिसन को सुपलेक्स लगाया, लेकिन जॉन ने किकआउट किया। जॉन मॉरिसन ने जबरदस्त पलटवार किया और स्पैनिश फ्लाई लगाया, लेकिन रिडल ने किकआउट कर दिया। हालांकि अंत में रिडल ने अपना फिनिशर मॉरिसन को लगा दिया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: रिडल Shades of the P R I N ❌ E from The Bro on #WWERaw! pic.twitter.com/qRTZblCKFn— WWE Universe (@WWEUniverse) February 23, 2021Who ordered the Floating BRO?#WWERaw pic.twitter.com/8BZ7RMdHys— WWE Universe (@WWEUniverse) February 23, 2021.@TheRealMorrison goes flying on #WWERaw! pic.twitter.com/NFBSjSqn6Y— WWE (@WWE) February 23, 2021WWE चैंपियन द मिज का सैगमेंटRaw की शुरुआत जॉन मॉरिसन ने द मिज का रिंग में स्वागत करते हुए की। मिज ने सभी का मिज टीवी में सभी का स्वागत किया और कहा कि यह खास चैंपियन सैगमेंट हैं। मिज ने WWE में अपने सफर के बारे में बताया और कैसे उन्होंने सभी को गलत साबित किया। इसके साथ ही अब वो नए WWE चैंपियन हैं। मिज के मुताबिक इस बीच काफी सुपरस्टार आए और गए, लेकिन वो अभी भी यहां हैं। द मिज ने WWE के दिग्गजों के ऊपर निशाना साधा। मिज ने यह भी कहा कि उन्होंने मैकइंटायर को बताया था कि वो अपना ब्रीफकेस को कैशइन करने वाले हैं। हर्ट बिजनेस का म्यूजिक बज गया है और MVP के साथ बॉबी लैश्ले बाहर आ गए हैं। MVP ने हर्ट बिजनेस की तरफ से मिज को चैंपियन बनने पर बधाई दी। MVP ने कहा कि उन्होंने एक गलत सुपरस्टार का नाम उन दिग्गजों में शामिल किया। लैश्ले ने ड्रू मैकइंटायर का बुरा हाल किया था। मिज ने कहा कि वो उन्हें शुक्रिया कहना चाहते थे। MVP इस समय मिज से WWE चैंपियनशिप मैच की मांग कर रहे हैं औऱ उन्हें वो डील के बारे में बता रहे थे। मिज ने कहा कि उन्होंने चैंपियनशिप मैच के बारे में कहा था लेकिन अभी उनके पास टाइम नहीं है। हालांकि बॉबी लैश्ले को गुस्सा आ गया और उन्होंने द मिज को एक घंटे की चेतावनी देदी है। लैश्ले ने साफ कर दिया है कि वो मिज का बुरा हाल कर देंगे।"You have ONE HOUR to come to your senses and give me what I want." - @fightbobby #WWERaw pic.twitter.com/RkK4u79LDi— WWE (@WWE) February 23, 2021It's a CHAMPIONSHIP EDITION of #MizTV!#WWERaw pic.twitter.com/TOEDrykDPH— WWE (@WWE) February 23, 2021𝑩𝒆 𝒋𝒆𝒂𝒍𝒐𝒖𝒔.The NEW #WWEChampion @mikethemiz has arrived on #WWERaw. pic.twitter.com/Q7IVhp8hkc— WWE (@WWE) February 23, 2021नमस्कार WWE रॉ (Raw) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) अब खत्म हो चुका है और अब सभी की नजरें Raw के एपिसोड पर है, जिसमें पूरी तरह से पीपीवी का फॉलआउट देखने को मिलने वाला है। अभी तक WWE ने Raw के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है, लेकिन निश्चित ही यह एपिसोड बहुत ही ज्यादा धमाकेदार रह सकता है।WWE Raw में हर्ट बिजनेस में शामिल होंगे द मिज?Elimination Chamber पीपीवी अगर किसी सुपरस्टार के लिए सबसे ज्यादा यादगार रहा है, वो द मिज हैं। द मिज ने अपना Money In the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैशइन करते हुए ड्रू मैकइंटायर को शिकस्त देते हुए WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया। हालांकि मिज द्वारा कॉन्ट्रैक्ट कैशइन करने से पहले हर्ट बिजनेस के COO बॉबी लैश्ले ने ड्रू मैकइंटायर पर बुरी तरह अटैक करते हुए उनकी बुरी हालत कर दी।With a Skull Crushing Finale, @mikethemiz made the most of his opportunity at #WWEChamber to become the NEW WWE Champion! #AndNew pic.twitter.com/bgjIvWbdLU— WWE (@WWE) February 22, 2021अब Raw में हो सकता है द मिज या तो हर्ट बिजनेस में शामिल हो जाए या फिर वो बॉबी लैश्ले को WWE चैंपियनशिप के लिए मैच भी दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बॉबी लैश्ले की नजर WWE चैंपियनशिप को जीतने पर होगी। इसके अलावा Elimination Chamber में अपने टाइटल गंवाने के बाद ड्रू मैकइंटायर का क्या रिएक्शन रहता और किस तरह से वो पलटवार करते हैं।Absolute rage. RAGE.#WWEChamber @fightbobby pic.twitter.com/U99UP46VNq— WWE Universe (@WWEUniverse) February 22, 2021कुछ समय पहले WWE Raw में लाना और नेओमी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर बनी थी। हालांकि, SmackDown में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में जीत की वजह से Elimination Chamber में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को विमेंस टैग टीम चैपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिला था।जब इस हफ्ते Raw में वर्तमान विमेंस टैग टीम चैपियंस नाया जैक्स और शायना बैजलर की वापसी होगी तो उन्हें नंबर 1 कंटेंडर लाना और नेओमी के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना पड़ सकता है।ब्रॉक लैसनर आखिरी बार WrestleMania 36 में मैच लड़ते हुए नजर आए थे और तभी से वह WWE टेलीविजन पर दिखाई नहीं दिए हैं। अब जबकि, WrestleMania में ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं और कंपनी को बड़े सुपरस्टार्स की जरूरत है।यही कारण है कि ब्रॉक लैसनर आखिरकार इस हफ्ते Raw में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। ड्रू मैकइंटायर ही वह सुपरस्टार थे जो लैसनर को हराकर नए WWE चैंपियन बने थे इसलिए संभव है कि वापसी के बाद लैसनर, मैकइंटायर के साथ फ्यूड की शुरुआत कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।