WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 16 मई 2022

WWE Raw में कुछ बड़े सुपरस्टार्स दिखाई दिए
WWE Raw में कुछ बड़े सुपरस्टार्स दिखाई दिए

WWE Raw का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस एपिसोड में कुछ मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। रॉ (Raw) के इस एपिसोड के लिए कई बड़ी चीज़ों का ऐलान हो गया था। कुछ प्लान्स में थोड़े बदलाव जरूर हुए लेकिन एपिसोड अच्छा था। कहा जा सकता है कि WWE ने इस एपिसोड द्वारा निराश नहीं किया है। इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स पर नजर डालने वाले हैं।

WWE Raw के नतीजों और वीडियो हाइलाइट्स पर एक नजर

- बॉबी लैश्ले और ओमोस के बीच एक स्टील केज मैच देखने को मिला। मैच के पहले सेड्रिक एलेक्जेंडर और ओमोस ने मिलकर लैश्ले पर हमला किया। बाद में मुकाबला शुरू हुआ और दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में ओमोस ने लैश्ले को केज तोड़कर धराशाई किया और लैश्ले ने जमीन पर पैर रखकर मैच में जीत दर्ज की।

- थ्योरी और मुस्तफा अली के बीच मैच होने वाला था। थ्योरी ने स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में द मिज़ को बुलाया और बाद में कहा कि वो नहीं वीर महान, अली के खिलाफ लड़ेंगे। वीर महान ने अली की बुरी हालत की और बड़ी जीत हासिल की। मैच के बाद वीर ने हमला जारी रखा और मिस्टीरियोस का रिटर्न हुआ। उन्होंने आकर वीर महान पर अटैक किया।

- रिडल ने जिमी उसो को एक सिंगल्स मैच में पराजित किया।

- एजे स्टाइल्स और फिन बैलर ने लोस लोथारियस को एक टैग टीम मैच में हराया। लिव मॉर्गन ने बाद में स्टाइल्स और बैलर के साथ सेलिब्रेट किया।

- एलेक्सा ब्लिस ने एक सिंगल्स मैच में सोन्या डेविल ने हराया। मैच के बाद डेविल ने गुस्से में आकर रेफरी पर थप्पड़ लगाया।

- कोडी रोड्स ने एक जबरदस्त प्रोमो कट किया और कई चीज़ों के बारे में बात की। उन्होंने यहां सैथ रॉलिंस को Hell in a Cell मैच के लिए चैलेंज किया। बाद में सैथ रॉलिंस ने चुनौती को स्वीकारा।

- इजेक्यूल ने चैड गेबल के खिलाफ मैच लड़ा और यहां एक बड़ी जीत दर्ज की।

- लेसी इवांस ने Raw में प्रोमो कट किया। उन्होंने मिलिट्री में काम कर रही महिलाओं को सम्मान दिया। बाद में कहा कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

- असुका और बैकी लिंच के बीच एक सिंगल्स मैच हुआ और इसके विजेता को Hell in a Cell इवेंट में Raw विमेंस टाइटल मैच मिलता। बियांका ब्लेयर की रेफरी से बहस चल रही थी और इस बीच बैकी लिंच ने चीटिंग करने की कोशिश की। वो सफल नहीं हुईं और अंत में असुका ने मिस्ट का उपयोग करते हुए लिंच को धराशाई किया। साथ ही पिन करते हुए जीत दर्ज की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now