WWE रॉ (Raw) का एपिसोड बहुत ही ज्यादा जबरदस्त साबित हुआ। Raw के एपिसोड में WWE चैंपियनशिप और यूएस चैंपियनशिप के लिए दो जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। इसके अलावा भी कई शानदार मैच Raw में हुए, जिसने फैंस को काफी ज्यादा एंटरटेन किया। अब बिना किसी देरी के आइए नजर डालते हैं Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ:WWE Raw की शुरुआत बिग ई ने कीMoney in the Bank विजेता बिग ई ने शो की शुरुआत की। इस बीच पहले रैंडी ऑर्टन-रिडल और फिर बॉबी लैश्ले-MVP ने भी एंट्री की। बिग ई ने अपने इरादे साफ किए कि वो Raw में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में कैशइन कर सकते हैं। रिडल ने बिग ई से कहा कि वो रैंडी ऑर्टन के ऊपर इसे कैशइन न करे। इस बीच MVP ने न्यू डे के ऊपर निशाना साधा और उन्हें क्लाउन कहा। MVP ने यह तक कह दिया कि बिग ई इसलिए Raw में आ गए, क्योंकि वो रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर से डर गए हैं। बिग ई, रैंडी ऑर्टन और बॉबी लैश्ले आपस में बहस कर रहे थे। तभी रैंडी ऑर्टन ने मौके का फायदा उठाकर लैश्ले को RKO दे दिया।"Just in case there's any confusion, I still fully intend on cashing in my #MITB contract tonight!"@WWEBigE tells it like it is on #WWERaw. pic.twitter.com/m2usKb23E2— WWE (@WWE) September 14, 2021SWATTED!@WWEBigE@fightbobby#WWERaw pic.twitter.com/9EWb6YqNbE— WWE (@WWE) September 14, 2021OUTTA NOWHERE!@RandyOrton strikes with another viperous RKO!@fightbobby#WWERaw pic.twitter.com/i4cEqxItOr— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में शार्लेट फ्लेयर vs शायना बैजलरशार्लेट फ्लेयर और शायना बैजलर के बीच चैंपियनशिप कंटेंडर मुकाबला देखने को मिला। यह एक अच्छा मैच साबित हुआ, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। दोनों सुपरस्टार्स को जीतने के काफी मौके मिले, लेकिन ज्यादातर मौकों पर किक आउट ही देखने को मिला। अंत में कंट्रोल शायना के पास था, लेकिन नाया जैक्स के कारण हुए डिस्ट्रैक्शन का नुकसान उन्हें हुआ और शार्लेट ने बिग बूट देते हुए इस मैच को जीत लिया। निश्चित ही अब साफ हो गया है कि शायना बैजलर और नाया जैक्स के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है।विजेता: शार्लेट फ्लेयरTHE QUEEN IS SOARING!@MsCharlotteWWE#WWERaw pic.twitter.com/DdJs7NQTR2— WWE (@WWE) September 14, 2021😲😲😲@MsCharlotteWWE#WWERaw pic.twitter.com/nsNfIUrUGN— WWE (@WWE) September 14, 2021LONG LIVE THE QUEEN!#WWERaw Women's Champion @MsCharlotteWWE defeats @QoSBaszler. pic.twitter.com/nLmAu750Rk— WWE (@WWE) September 14, 2021इस मैच के बाद एलेक्सा ब्लिस ने रिंग में एंट्री की और वो Raw विमेंस चैंपियन के लिए एक गिफ्ट भी लेकर आईं। पहले शार्लेट फ्लेयर ने इसे लेने से मना कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने गिफ्ट को स्वीकार कर लिया। ब्लिस ने शार्लेट को एक डॉल गिफ्ट की, लेकिन फ्लेयर ने ब्लिस की बुरी तरह बेइज्जती करते हुए डॉल को उनके ऊपर फेंक दिया। इसके बाद ब्लिस और शार्लेट के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला, जिसके अंत में ब्लिस ने शार्लेट को पावरबॉम्ब देते हुए उन्हें रिंग के बाहर भेजा। ब्लिस ने फिर टाइटल के साथ पोज भी किया।Say hello to CHARLY!@MsCharlotteWWE#WWERaw pic.twitter.com/SG73yxQuXY— WWE (@WWE) September 14, 2021WHO THROWS A DOLL?! HONESTLY!@MsCharlotteWWE@AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/PgQcUjblpV— WWE (@WWE) September 14, 2021Needless to say, @AlexaBliss_WWE is ticked off!#WWERaw pic.twitter.com/3fcTsZR0Df— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर और द वाइकिंग रेडर्स vs जिंदर महल, वीर और शैंकीड्रू मैकइंटायर पहले ही रिंग में मौजूद थे, लेकिन महल और उनके साथियों ने पीछे से आकर मैकइंटायर के ऊपर बुरी तरह हमला कर दिया। वाइकिंग रेडर्स ने आकर अपने पार्टनर को बचाया। इसके बाद सिक्स मैन टैग टीम मैच की शुरुआत हुई। इस मैच में पूरी तरह से मैकइंटायर और वाइकिंग रेडर्स का ही दबदबा देखने को मिला। ड्रू अकेले ही पहले वीर और जिंदर महल के ऊपर भारी पड़े। अंत में उन्होंने शैंकी को मिचिनोकू ड्राइवर हिट किया और फिर क्लेमोर किक देते हुए इस मैच को अपनी टीम के लिए जीत लिया।विजेता: ड्रू मैकइंटायर और वाइकिंग रेडर्स The #VikingRaiders & @DMcIntyreWWE achieve VICTORY!#WWERaw pic.twitter.com/1vkZKpjiE3— WWE (@WWE) September 14, 2021.@JinderMahal is wasting NO TIME at the expense of @DMcIntyreWWE!#WWERaw pic.twitter.com/1Ghmm1Aey7— WWE (@WWE) September 14, 2021😲😲😲@DMcIntyreWWE#WWERaw pic.twitter.com/vUVRpiIZ8N— WWE (@WWE) September 14, 2021बैकस्टेज Money in the Bank विजेता बिग ई अपने पुराने साथी कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स से मिले। न्यू डे का जबरदस्त रीयूनियन देखने को मिला। AAAHHHHHHH!!!!!!!❤️🦄🥞❤️🦄🥞❤️🦄🥞@WWEBigE is reunited with @TrueKofi & @AustinCreedWins on #WWERaw! pic.twitter.com/BYCLaS9pVr— WWE (@WWE) September 14, 2021😭😭😭😭😭😭😭The NEW DAY is together again on #WWERaw!@WWEBigE@TrueKofi@AustinCreedWins pic.twitter.com/NqT0h5PhrA— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में डेमियन प्रीस्ट vs जैफ हार्डी (यूएस चैंपियनशिप)डेमियन प्रीस्ट ने यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज का ऐलान किया था और इसे जैफ हार्डी ने स्वीकार किया था। मुकाबले में दोनों ही सुपरस्टार्स जबरदस्त नजर आए। एक तरफ जहां हार्डी ने स्लिंगब्लेड हिट करते हुए पिन करना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हुए। दूसरे तरफ डेमियन प्रीस्ट ने भी मैच में शानदार काउंटर मूव्स का इस्तेमाल किया। अंत में जब जैफ हार्डी ट्विस्ट ऑफ फेट देने गए, तभी प्रीस्ट ने रेकनिंग मूव का इस्तेमाल करते हुए हार्डी को पिन किया और अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद शेमस ने डेमियन प्रीस्ट और जैफ हार्डी के ऊपर बुरी तरह अटैक किया। अंत में शेमस ने डेमियन को ब्रोग किक देना चाहा, लेकिन प्रीस्ट ने जबरदस्त मूव से शेमस को धराशाई किया।विजेता: डेमियन प्रीस्टVintage @JEFFHARDYBRAND!#USTitle#WWERaw pic.twitter.com/VXkJuGs2JQ— WWE (@WWE) September 14, 2021👀@ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/ZeTZ4GrWKE— WWE (@WWE) September 14, 2021As @ArcherofInfamy got the pinfall, @WWESheamus went on the attack!#WWERaw pic.twitter.com/g1a6EmPSKy— WWE (@WWE) September 14, 2021Gotcha, @WWESheamus!!@ArcherofInfamy#WWERaw pic.twitter.com/sLG9Z3T5zV— WWE (@WWE) September 14, 2021बैकस्टेज रिया रिप्ली और निकी A.S.H की नटालिया और टमीना के साथ जबरदस्त तरीके से बहस हो गई। इस बीच चारों सुपरस्टार्स ने लड़ना शुरू कर दिया जिसे रोकने के लिए सोन्या डेविल को बीच में आना पड़ा। सोन्या डेविल ने इसके बाद टमीना और निकी A.SH के बीच मैच का ऐलान भी कर दिया। WWE Raw में टमीना vs निकी A.S.Hदोनों सुपरस्टार्स ने शुरुआत से ही एक दूसरे को अटैक करना शुरू कर दिया, लेकिन चैंपियन का पलड़ा इस दौरान काफी ज्यादा भारी रहा। टमीना ने निकी को ओपन हैंडिड स्ट्राइक देते हुए अपनी ताकत दिखाई। निकी ने ड्रॉप किक देते हुए वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन टमीना ने एक बार फिर पलटवार कर दिया। अंत में निकी A.S.H काफी ज्यादा दर्द में नजर आ रही थीं, लेकिन उन्होंने टोर्नाडो डीडीटी देते हुए चैंपियन को पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: निकीCan #NikkiASH @NikkiCrossWWE battle back against @TaminaSnuka?!Tamina's right hand doesn't think so. #WWERaw pic.twitter.com/XPfJdUO2e5— WWE (@WWE) September 14, 2021SUPER BRUTALITY = IN SYNC!#WWERaw pic.twitter.com/JQmprFoi7c— WWE (@WWE) September 14, 2021मैच के बाद टमीना ने निकी A.S.H के ऊपर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया। रिप्ली जिससे पहले अपनी पार्टनर को सेव करतीं तभी नटालिया ने उनके ऊपर भी अटैक कर दिया। WWE Raw में रिया रिप्ली vs नटालियानटालिया और रिया रिप्ली के बीच अच्छा मुकाबला हुआ, लेकिन टमीना के कारण रिप्ली को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद रिप्ली ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी और नटालिया को कड़ी टक्कर दी। मैच के अंतिम समय में रिप्ली अपना फिनिशिंग मूव देने जब जा रही थीं, तभी टमीना ने उनका ध्यान भटकाया। इसी वक्त निकी A.S.H बाहर आ गईं और नटालिया को जीतने से रोका। नटालिया ने रोप्स का सहारा लेते हुए रिप्ली को पिन करना चाहा, लेकिन निकी ने इसे ब्रेक किया। अंत में रिप्ली ने नटालिया को सबमिशन मूव में जकड़ लिया और चैंपियन ने टैपआउट कर दिया।विजेता: रिया रिप्लीINCOMING!!!@RheaRipley_WWE#WWERaw pic.twitter.com/XWvv17Qjgw— WWE (@WWE) September 14, 2021.@NatbyNature just delivered a beautiful clothesline to @RheaRipley_WWE!#WWERaw pic.twitter.com/IfXyX0uQ6W— WWE (@WWE) September 14, 2021Countered!@NatbyNature @RheaRipley_WWE#WWERaw pic.twitter.com/zcy5qI2gGo— WWE (@WWE) September 14, 2021.@RheaRipley_WWE gets the win over @NatbyNature on #WWERaw and #NikkiASH is ecstatic! pic.twitter.com/6fAqI04LoU— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में न्यू डे और मंसूर-अली vs टीबार-मेस और ओमोस-एजे स्टाइल्सइस 8 मैन टैग टीम मैच की शुरुआत में एजे स्टाइल्स को आइसोलेट किया गया, लेकिन बाद में पूर्व चैंपियन ने जबरदस्त वापसी की। इसके बाद एजे और टीम ने मिलकर पहले अली और फिर मंसूर के ऊपर कंट्रोल हासिल किया। मंसूर ने जबरदस्त किक के जरिए मैच में वापसी में अपने साथी को टैग दिया। यह मैच काफी तेजी से चला औऱ लगातार टैग भी देखने को मिले। अंत में अली और ओमोस एक साथ रिंग में मौजूद थे। इसी वक्त मंसूर ने ओमोस को स्लीपिंग होल्ड दिया, तो न्यू डे ने उनके पैर पकड़ लिए। हालांकि एक-एक करके ओमोस ने मंसूर और न्यू डे को बुरी तरह धराशाई कर दिया। इसके बाद ओमोस ने अली को चोकस्लैम देते हुए पिन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई।विजेता: एजे स्टाइल्स, ओमोस, टी बार और मेस। Okay @AliWWE, your turn!Watcha got?!#WWERaw pic.twitter.com/ZaIrAtR2Pc— WWE (@WWE) September 14, 2021OH BABY!!!!!@TrueKofi@AustinCreedWins#WWERaw pic.twitter.com/WDZKI9USyn— WWE (@WWE) September 14, 2021MACE MAN SLAM!!@MACEtheWRESTLER #WWERaw pic.twitter.com/0AlOOCX2Tq— WWE (@WWE) September 14, 2021NO NO NO NO NOOOOOO!@AliWWE@TheGiantOmos#WWERaw pic.twitter.com/OP8nVWIyJq— WWE (@WWE) September 14, 2021Can ANYBODY overpower @TheGiantOmos?!#WWERaw pic.twitter.com/JLbL2Gguiy— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में डूड्रॉप vs ईवा मैरीईवा मैरी ने शुरुआत में फायदा उठाना चाहा, लेकिन डूड्रॉप ने अपनी स्ट्रेंथ से मैरी पर पलटवार किया। डूड्रॉप ने ईवा मैरी को जबरदस्त स्लैम दिया। मैरी ने अपनी पूर्व पार्टनर को रोलअप करना चाहा, लेकिन वो बिल्कुल भी कामयाब नहीं हुईं। अंत में डूड्रॉप ने पहले मैरी को स्पलैश दिया और फिर क्रॉसबॉडी मूव देते हुए मैरी को पिन किया। इसी के साथ डूड्रॉप ने आसानी से इस मैच को जीत लिया।विजेता: डूड्रॉप Can @natalieevamarie get the win against @DoudropWWE?!#WWERaw pic.twitter.com/2bX4pa3myg— WWE (@WWE) September 14, 2021ALL DOUDROP EVERYTHING!!@DoudropWWE @natalieevamarie#WWERaw pic.twitter.com/qdfGHaBGkA— WWE (@WWE) September 14, 2021HERE IS YOUR WINNER...@DoudropWWE!#WWERaw pic.twitter.com/fXiVCrccWE— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में बॉबी लैश्ले vs रैंडी ऑर्टन (WWE चैंपियनशिप मैच)मैच शुरुआत में काफी धीमा चला, लेकिन पहले ऑर्टन ने लैश्ले पर अटैक किया और जल्द ही WWE चैंपियन ने पलटवार करते हुए कंट्रोल हासिल किया। लैश्ले ने ऑर्टन को रिंग के बाहर भेजा और ऐसा लगा कि उन्हें चोट लग गई है। हालांकि ऑर्टन ने लैश्ले को बैरिकेड पर बैकड्रॉप दिया और फिर क्लोथसलाइन लगाई। लैश्ले ने जल्द ही मैच में वापसी की और पूरी तरह से रैंडी ऑर्टन के ऊपर दबदबा बनाया। रैंडी ने भी पलटवार किया और जब वो RKO देने गए, तभी लैश्ले ने उन्हें स्पीयर दे दिया। रैंडी ऑर्टन ने किकआउट कर दिया था, जिसे देखकर लैश्ले भी हैरान रह गए थे। बाद में रैंडी ने लैश्ले को RKO हिट किया, लेकिन MVP के कारण लैश्ले बचने में कामयाब हुए। रैंडी ऑर्टन ने रिंग के बाहर MVP को RKO दे दिया, लेकिन उनका पूरा मोमेंटम टूट गया। अंत में लैश्ले ने ऑर्टन को स्पीयर दिया और उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: बॉबी लैश्लेLASHLEY! LASHLEY! LASHLEY!@fightbobby@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/k0kPuh3Zuy— WWE (@WWE) September 14, 2021.@SuperKingofBros has been waiting a LONG time for @The305MVP to get what was coming to him!!#WWERaw pic.twitter.com/EM9mL6F57d— WWE (@WWE) September 14, 2021मैच के बाद रैंडी ऑर्टन और रिडल के ऊपर लैश्ले ने बुरी तरह अटैक किया। इस बीच ऐसा लग रहा है कि लैश्ले भी चोटिल हो गए हैं। बिग ई ने एंट्री करते हुए अपना ब्रीफकेस कैशइन कर लिया। ADDING INSULT TO INJURY!@fightbobby#WWERaw pic.twitter.com/S6dlGbi0o3— WWE (@WWE) September 14, 2021BIG E IS CASHING IN HIS MONEY IN THE BANK CONTRACT RIGHT NOW ON #WWERAW!!!!!!!!!!!@WWEBigE pic.twitter.com/4rrVM4QuN4— WWE (@WWE) September 14, 2021WWE Raw में बिग ई vs बॉबी लैश्ले (WWE चैंपियनशिप मैच)बॉबी लैश्ले इस मैच के लिए मना करते हुए नजर आए, लेकिन रेफरी ने मैच को शुरू करने का ऐलान कर दिया। मैच शुरू होते ही लैश्ले ने बुरी तरह बिग ई पर अटैक करना शुरू कर दिया। बिग ई ने लैश्ले की नी पर अटैक किया और जब वो बिग एंडिंग देने गए तभी लैश्ले ने उन्हें स्पीयर दे दिया। हालांकि बिग ई ने किकआउट किया। अंत में बिग ई ने लैश्ले को बिग एंडिंग देते हुए उन्हें पिन किया और अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बन गए। कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने आकर बिग ई के साथ रिंग में सेलिब्रेट किया और तीनों काफी भावुक नजर आए।विजेता: बिग ई BIG E vs. BOBBY LASHLEY FOR THE WWE CHAMPIONSHIP RIGHT NOW on #WWERaw!!! pic.twitter.com/oqlD6Ipp9R— WWE (@WWE) September 14, 2021BIG E IS THE NEW WWE CHAMPION!!!!!!!!@WWEBigE#WWERaw pic.twitter.com/7mPw1rdDKE— WWE (@WWE) September 14, 2021