WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 4 अक्टूबर 2021 

WWE Raw में हुई गोल्डबर्ग की वापसी, ड्राफ्ट में भी मचा बवाल
WWE Raw में हुई गोल्डबर्ग की वापसी, ड्राफ्ट में भी मचा बवाल

WWE रॉ (Raw) का ड्राफ्ट स्पेशल एपिसोड खत्म हो गया है। Raw के एपिसोड में फैंस को बड़े सरप्राइज मिले और यह एक यादगार एपिसोड भी साबित भी हुआ। कई सुपरस्टार्स के ब्रांड में बदलाव ड्राफ्ट के दौरान देखने को मिले, तो साथ ही में दो मुख्य चैंपियनशिप के लिए मुकाबले भी Raw में हुए।

SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने शो की शुरुआत की, तो मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। इस बीच साशा बैंक्स ने भी लंबे समय बाद Raw में वापसी की और उन्होंने पूरी तरह से अपनी वापसी को यादगार बनाया। उन्होंने खास तौर पर बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर पर अटैक किया।

इसके अलावा Raw में दो चैंपियनशिप के लिए भी मैच देखने को मिले। डेमियन प्रीस्ट ने यूएस चैंपियनशिप को जैफ हार्डी के खिलाफ किया, तो रिया रिप्ली और निकी A.S.H ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को नटालिया और टमीना के खिलाफ डिफेंड किया।

Raw में हुए ड्राफ्ट के दूसरे पार्ट की बात करें तो बैकी लिंच को सबसे पहले सिलेक्ट किया गया। उनके अलावा किसी और चैंपियन का ब्रांड नहीं बदला गया। पॉल हेमन ने भी अपना काम अच्छे से किया और रोमन रेंस की बात को मानते हुए उन्होंने द उसोज को SmackDown में ही ड्राफ्ट कराया।

आइए नजर डालते हैं WWE Raw के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स पर:

#) SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने Raw की शुरुआत की और इस बात का ऐलान किया कि अब वो रेड ब्रांड का हिस्सा हैं। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर ने भी रिंग में एंट्री करते हुए एक दूसरे के ऊपर निशाना साधा। अंत में एडम पीयर्स और सोन्या डेविल ने मेन इवेंट के लिए शार्लेट फ्लेयर vs बियांका ब्लेयर के मैच का ऐलान किया।

WWE Draft के दूसरे पार्ट का पहला राउंड:

Raw - बैकी लिंच

SmackDown - द उसोज

Raw - बॉबी लैश्ले

SmackDown - साशा बैंक्स

#) WWE Raw में डेमियन प्रीस्ट ने जैफ हार्डी को हराते हुए यूएस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। इस मैच के बाद ऑस्टिन थ्योरी ने हार्डी पर अटैक भी किया।

#) WWE Draft का दूसरा राउंड:

Raw - सैथ रॉलिंस

SmackDown - शिंस्के नाकामुरा और रिक बूग्स

Raw - डेमियन प्रीस्ट

SmackDown - शेमस

#) WWE Raw में शायना बैजलर ने डैना ब्रुक को सबमिशन के जरिए हराया। मैच के बाद डूड्रॉप ने ब्रुक को बैजलर के अटैक से बचाया।

#) WWE Raw में हुए टैग टीम मुकाबले में एंजल गार्जा और हम्बर्टो कारिलो ने मंसूर और अली को हराया।

#) WWE Draft का तीसरा राउंड

Raw - एजे स्टाइल्स और ओमोस

SmackDown - शायना बैजलर

Raw - केविन ओवेंस

SmackDown - जाया ली

WWE Draft का चौथा राउंड

Raw - स्ट्रीट प्रॉफिट्स

SmackDown - द वाइकिंग रेडर्स

Raw - फिन बैलर

SmackDown - रिकोशे

WWE Draft का 5वां राउंड

Raw - कैरियन क्रॉस

SmackDown - एंजल गार्जा और हम्बर्टो कारिलो

Raw - एलेक्सा ब्लिस

SmackDown - सिजेरो

WWE Draft का आखिरी राउंड

Raw - कार्मेला

SmackDown - रिज हॉलैंड

Raw - गेबल स्टीवसन

SmackDown - सैमी जेन

#) WWE चैंपियन बिग ई का सैगमेंट देखने को मिला और इस सैगमेंट में पहले मैकइंटायर और फिर जिगलर-रूड ने भी दखल दिया। बाद में एक टैग टीम मैच को भी बुक किया गया।

#) WWE Raw में बिग ई और ड्रू मैकइंटायर ने सिंगल्स मुकाबले में डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड को हराया।

#) WWE Raw में केविन ओवेंस का सैगमेंट देखने को मिला, जिसमें अकीरा टोजावा ने दखल दिया और ओवेंस को बोलने नहीं दिया। अंत में ओवेंस ने उन्हें स्टनर दे दिया।

#) WWE Raw में रिया रिप्ली निकी A.S.H ने टमीना और नटालिया को हराते हुए विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को रिटेन किया।

#) WWE Raw में गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले का सैगमेंट हुआ। दोनों सुपरस्टार्स के बीच Crown Jewel में नो होल्ड्स बार्ड मैच का ऐलान हो गया है।

#) WWE Raw में द न्यू डे ने टैग टीम मुकाबले में शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर को हराया।

#) WWE Raw में रैंडी ऑर्टन ने ओमोस को चैलेंज किया था। बाद में ओमोस और एजे स्टाइल्स रिंग में आए भी। हालांकि रैंडी ऑर्टन ने स्टाइल्स को RKO दे दिया।

#) WWE Raw के मेन इवेंट में बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर का मैच बैकी लिंच के कारण DQ के जरिए खत्म हुआ। साशा बैंक्स ने भी मैच के बाद बैकी लिंच पर अटैक किया।

Quick Links