जिंदर महल ने आज हुई रॉ में पूरे WWE यूनिवर्स को चौंका दिया। चौंंकाया ऐसे कि कुछ लोग उनके फैन हो गए और कुछ लोग उनसे नफरत करने लग गए। साल 2017 में जब जिंदर महल ने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था तब भी उन्होंने सभी को चौंका दिया। ठीक एक साल बाद भी उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल रॉ में रोमन रेंस, सैमी जेन और फिन बैलर के बीच ट्रिपल थ्रैट मैच था। मैच के अंत में उन्होंने रिंग कॉर्नर पर खड़े रोमन रेंस की टांग पकड़कर उन्हें गिरा दिया। इस वजह से रोमन रेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच में क्वालीफाई करने से रह गए। फिन बैलर ये मैच जीत गए। मैच के बाद रिंग के बाहर खड़े जिंदर महल का चेहरा खुशी से लबरेज था। लेकिन उससे ज्यादा खुश थे वहां के हार्डकोर फैंस। अब इस बात का भी खुलासा होना चाहिए कि आखिर अमेरिका के हार्डकोर फेैंस जिंदर महल के ऐसा करने पर खुश क्यों हुए। रोमन रेंस पिछले चार बार से रैसलमेनिया के मेन इवेंट में रहे है। और लगातार उन्हें पुश दिया जा रहा है, जबकि वो जीत नहीं पा रहे है। अमेरिका के हार्डकोर फैंस इस बात से गुस्सा है और रोमन रेंस को वो बू करते है। इस बार रॉ में भी रोमन रेंस को काफी बू किया जा रहा था। फैंस फिर इस बात से नाराज थे कि रोमन रेंस का मैच मेन इवेंट में रखा गया है। मैच के अंत में लग रहा था कि रोमन रेंस जीत जाएंगे, इस बात को लेकर फैंस के दिमाग में और ज्यादा टैंशन थी। लेकिन अचानक पीछे से आकर जिंदर महल ने फेैंस के चेहरे पर बड़ी खुशी ला दी। ट्विटर पर तो जिंदर महल के चाहने वालों की बाढ़ सी आ गई थी।
Jinder Mahal is the biggest face in this company. My man. ✊? #RAW
— Jon Bain (@JonBainRKO) May 8, 2018
Make #ThankYouJinder a worldwide trend. ? #RAW #MITB
— ?King Shady ? (@Alok_1993) May 8, 2018
हमने यहां पर दो ही ट्वीट लगाए है तांकि आपको पता चल जाए कि जिंदर महल को लेकर लोगों में कितनी खुशी है। ट्विटर पर तो हजारों संदेश जिंदर महल के लिए भेजे गए है। और वहीं रोमन रेंस के लिए लोगों ने फिर से बुरा कहा है। असल में फैंस ने अपनी नाराजगी दिखाई है तो इसमें गलत भी नहीं है क्योंकि कहीं ना कहीं हद से ज्यादा रोमन रेंस को पुश दिया जा रहा है। WWE चाहता है कि एरीना में लोग रोमन रेंस को चीयर करें तांकि उन्हें फेस बनाया जाए। लेकिन पिछले कई सालों से सफलता नहीं मिल रही है। तो आखिर कब तक रोमन रेंस के साथ एेसा होगा। फैंस भी अब रोमन रेंस को लेकर काफी बोर हो चुके है। उन्हें कुछ नया चाहिए। खैर ये बात हो गई अमेरिका के हार्डकोर फैंस की। लेकिन जिंदर महल ने जहां अपने फैंस बढ़ाए है तो एक ऐसा देश भी है जहां उन्होंने अपने फैंस गवाएं हैं। जिंदर महल भारतीय मूल के है। और भारत के WWE फैंस ही ट्विटर पर उन्हें उल्टा फुल्टा कह रहे है। अब आप सोच रहे होगे कि ऐसा क्यों? हम आपको बताते है। अगर आप भारत में किसी से भी पूछेंगे कि आप किस रैसलर को सबसे ज्यादा पसंद करते है, तो फैंस सिर्फ और सिर्फ रोमन रेंस का नाम लेंगे। रोमन रेंस की फैन फॉलोविंग भारत में बहुत ज्यादा है। लोग हद से ज्यादा उनकी रैसलिंग को पसंद करते है। रोमन रेंस को अगर कोई कुछ कह दे तो फैंस हाथा पाई पर उनके लिए उतर जाते है। भारतीय फैंस रोमन रेंस के लिए हाथापाई पर उतर जाते है तो अब सोचिए उन्होंने जिंदर महल को क्या कुछ नहीं कहा होगा।
INDIA Ka Naam Dubo Diya JINDER MAHAL Ne...??? Khud To Kabhi Koi Match Aur BELT Jeeta Nai Aur KAYAR. Ki Tarah ROMAN REIGES Ke Pith Piche Ja Kar Unka Per Pakar Liya ... SHAME ON YOU JINDER MAHAL ?? Aisi Sharmnak Harkate Karte Ho Tum
— MAHI Singer ?#BIGEST ROMAN FAN? (@MAHISHA36469340) May 8, 2018
@JinderMahal Laghta hai tere din pure ho gaye hai jo tune @WWERomanReigns se panga liya hai.... in hindi@JinderMahal It seems your day is complete, which you have woken up with @WWERomanReigns in English
— Aman Bhasin (@amanbhasinAB) May 8, 2018
ये तो हमने यहां पर कुछ सामान्य से ट्वीट आपके सामने रखे है। अगर आप ऑफिशियल साइट पर जाएंगे तो आपको पता लगेगा कि जिंदर महल ने भारत में कितने फैंस गवाएं है। इन सब चीज में सबसे खास बात ये है कि जिंदर महल भारतीय मूल के है। फिर भी लोगों ने उनके लिए काफी गलत कहा है। और रोमन रेंस को यूएस के लोगों ने बहुत कुछ गलत कहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि रैसलिंग फैंस का दिमाग किस तरह और कहां-कहां अवतरित होता है। ये तो फैंस की प्रतिक्रियाओं का एक बस ट्रेलर था जो रॉ के बाद दिखा। आने वाली रॉ में जिंदर महल और रोमन रेंस की लड़ाई पक्की है और इसके बाद तो फिर बाढ़ सी आ जाएगी।