Roman Reigns: WWE Night of Champions में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ऊपर बड़ी जीत के बाद इस हफ्ते रॉ (Raw) में अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस केविन ओवेंस (Kevin Owens) & सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का सैगमेंट देखने को मिला। इस सैगमेंट के दौरान सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस पर तंज कसते हुए उनकी काफी बेइज्जती की। सैमी ज़ेन ने कहा कि नाईट ऑफ चैंपियंस में अपने टाइटल्स डिफेंड करके उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।सैमी ने यह भी कहा कि उन्होंने केवल टाइटल्स डिफेंड नहीं किए बल्कि वो किया जो कि वो और केविन ओवेंस वहां करने गए थे। सैमी ज़ेन द ब्लडलाइन को टूटते हुए देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि रोमन रेंस यह डिजर्व करते हैं। सैमी ज़ेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा-"भले ही रोमन अगले 1000 दिनों तक चैंपियन बने रहे और WrestleMania को मेन इवेंट करना जारी रखें, हॉल ऑफ फेम में एंट्री करें लेकिन जब वो हमे (सैमी ज़ेन & केविन ओवेंस) देखेंगे तो उन्हें पता होगा कि हमारी जीत हुई थी।"WWE on BT Sport@btsportwwe"We won!" - @SamiZayn to Roman Reigns #WWERAW17233"We won!" - @SamiZayn to Roman Reigns 😤#WWERAW https://t.co/kmicvRhdslदेखा जाए तो सैमी ज़ेन ने अपने इस बयान के जरिए रोमन रेंस को कड़ा संदेश दिया है और यह देखना रोचक होगा कि ट्राइबल चीफ आने वाले समय में सैमी ज़ेन & केविन ओवेंस को इस चीज़ का जवाब देते हैं या नहीं।WWE SmackDown में रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे होने का मनाया जाएगा जश्नWrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns’ 1000 days celebration takes place on the 9 year anniversary of Seth Rollins’ betrayal (June 2nd)2277255Roman Reigns’ 1000 days celebration takes place on the 9 year anniversary of Seth Rollins’ betrayal (June 2nd) https://t.co/G1zjSHRELUरोमन रेंस ने हाल ही में यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे किए थे और अब इस चीज़ का इस हफ्ते SmackDown में जश्न मनाया जाएगा। हालांकि, द ब्लडलाइन इस वक्त दो टुकड़ों में टूट चुका है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि WWE ने इस सेलिब्रेशन सैगमेंट के लिए क्या प्लान बना रखा है। इसके साथ ही यह भी सवाल खड़ा होता है कि क्या रोमन रेंस इस कठिन समय में जश्न मनाएंगे और उन्होंने इस सैगमेंट के दौरान कुछ अलग करने का सोच रखा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।