WWE में जल्द शामिल हो सकती है एक और नई चैंपियनशिप बैल्ट

अभी ये सिर्फ एक अफवाह है लेकिन केज साइट शीट्स के अनुसार WWE जल्द ही एक ब्रांड न्यू टाइटल को सभी के सामने ला सकता है। ये खुशी की बात है। यानि की एक और टाइटल WWE लिस्ट में जु़ड़ सकता है। और ये टाइटल विमेंस डिवीजन के लिए होगा। विमेंस डिवीजन में ये दूसरा टाइटल होगा। शायद इंटरकॉन्टिनेंटल और यूएस चैंपियनशिप में से एक को लाया जा सकता है। हालांकि इस बात की कोई चर्चा नहीं की गई है कि कौन सा टाइटल आएगा। WWE विमेंस डिवीजन को पिछले कुछ महीनों से काफी तवज्जो दे रहा है। इसी के तरह विमेंस एवोल्यूशन पीपीवी का भी एलान कर दिया गया है। विमेंस रैसलिंग पहले इतना प्रसिद्ध नहीं था लेकिन अब इसे फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है। हाल ही में स्टेफनी मैकमैहन ने विमेंस पीपीवी का एलान किया था। एलिनिमेशन मैच और विमेंस रॉयल रंबल भी पहले हो चुका है। अगर विमेंस यहां इतिहास रचती गई तो आगे बहुत सरप्राइज उन्हें मिल सकते है।

मे यंग क्लासिक, मिक्सड मैच चैलेंज जैसे कई ऐसे इवेंट है जिनके तहत WWE विमेंस को आगे बढ़ाना चाहता है। मैंस डिवीजन के बराबर अब विमेंस डिवीजन को लाने की कंपनी सोच रही है। एवोल्यूशन के बाद कई और ऐतिहासिक एलान यहां हो सकते है। विमेंस डिवीजन में कई टाइटल और लाए जा सकते है। 2019 में कई बदलाव भी यहां देखने को मिलेंगे। विमेंस टैग टीम टाइटल भी बहुत जल्द यहां लाया जा सकता है। विमेंस डिवीजन ने इस समय तहलका मचाया है। कई सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पॉवरफुल प्रदर्शन इनके द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही कोई ना कोई टाइटल लाने का एलान किया जा सकता है। इस समय सिर्फ WWE चैंपियनशिप का टाइटल यहां पर है। इसके अलावा कोई अन्य यहां पर नहीं है। अब देखना होगा कि इस चैंपियनशिप का एलान यहां किया जाता है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications