पूर्व WWE चैंपियन 11 महीने बाद वापसी कर SmackDown का हिस्सा बन सकती हैं

PW Insider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि नाया जैक्स जब वापसी करेंगी तो वो स्मैकडाउन में वापसी करेंगी। नाया जैक्स को लगभग 11 महीना बाहर गए हुए हो गया है। वो पहली रॉ का हिस्सा थीं लेकिन अब जब वापसी करेंगी तो स्मैकडाउन में वो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WrestleMaina 36 में मैच लड़ने का मौका नहीं मिलेगा

पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन अंतिम बार रेसलमेनिया 35 में नजर आईं थी। टमिना के साथ मिलकर उन्होंने विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए मैच लड़ा था। ये फैटल 4वे मैच था। इसके बाद घुटने की सर्जरी के लिए वो चली गई और अभी तक उनकी तब से वापसी नहीं हुई है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वो जल्द ही वापसी करेंगी। हो सकता है कि रेसलमेनिया से पहले वो स्मैकडाउन में वापसी कर लें।

हाल ही में नाया जैक्स ने भी इस बात के संकेत दिए है कि वो जल्दी ही वापसी करने वाली हैं और वो अब फिट हैं। कुछ दिन पहले पेज ने एक इंटरव्यू दिया था। और वहां उन्होंने फिर से मैैनेजर बनने की इच्छा जताई थी। अब वो भी वापसी करने वाली हैं। तो हो सकता है कि नाया जैक्स की वो मैनेजर बन जाएं। स्मैकडाउन के अगले एपिसोड में पेज आने वाली हैं। अब ये मजेदार बात हो गई है। क्योंकि सभी को उम्मीद हैं कि इसी एपिसोड में नाया जैक्स भी वापसी करेंगी। रेसलमेनिया को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले अगर नाया जैक्स वापसी करती हैं तो फिर विमेंस डिवीजन और मजबूत हो जाएगा। अब देखना होगा कि आगे आने वाले एपिसोड में नाया जैक्स वापसी करेंगी या नहीं। पेज की वापसी तय है। पेज आकर क्या ऐलान करेंगी ये भी देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं