WWE न्यूज: अगले साल जनवरी में Raw और SmackDown में होगा बड़ा बदलाव

Enter caption

केज साइट रिपोर्ट में रॉ और स्मैकडाउन को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। इस रिपोर्ट में ये कहा गया है कि अगले साल जनवरी में रॉ और स्मैकडाउन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad

ये खबर फैंस के लिए काफी अच्छी है क्योंकि कई फैंस इन शो के लिए बोल चुके है कि इसका स्तर नीचे की ओर गिरता जा रहा है। खासतौर पर रॉ के लिए फैंस ने काफी शिकायत की है। पिछले दो महीने से काफी बुरा हाल रॉ का हाल हो गया है।

शो में इस तरह से बदलाव किया जाएगा कि फैंस की बढ़ोत्तरी होगी और स्टोरीलाइन को भी अच्छे से बिल्ड किया जाएगा। अब विंस मैकमैहन फैमिली ने ऑन स्क्रीन का चार्ज ले लिया है।

पिछले हफ्ते रॉ में विंस मैकमैहन ने आकर बड़ा एलान किया था। उऩके साथ स्टेफनी मैकमैहन, शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच भी थे। इन्होंने कहा कि जल्द ही शेकअप किया जाएगा क्योंकि कई फैंस ये चीज चाहते है। और कुछ बड़े बदलाव लाने पड़ेंगे। क्योंकि इस समय WWE प्रोडेक्ट से फैंस खुश नहीं है। मैकमैहन फैमिली ने अब इसका चार्ज ले लिया है। और बदलाव की बात कही।

इसके तहत NXT के चार सुपरस्टार्स अब मेन रोस्टर में एंट्री करेंगे। आने वाले हफ्तों में ये नजर आएंगे। अब न्यू एरा और नए स्टार जल्द ही यहां नजर आएंगे। आज तक जिन सुपरस्टार्स के बलबूते पर जो चल रहा था वो अब नजर नहीं आएगा। इसमें एक चीज ये भी होगा कि मैच अब ज्यादा होंगे। जिससे फैंस को और मजा आएगा।इसका ये भी एक फायदा होगा कि नए सुपरस्टार्स को ज्यादा मौका दिया जाएगा।

जनवरी के महीने में रॉयल रंबल का आयोजन होगा। और इसके बाद रैसलमेनिया की जद्दोजहद शुरू हो जाएगी। तो अब ये जरूरी है कि कई बदलाव यहां करने चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो अगले हफ्ते की शुरूआत भी खराब हो सकती है।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications