WWE के फेमस Superstar ने अपने आप को कंपनी का अगला John Cena बताया, फैंस की बात पर जताई खुशी

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो WWE के अगले जॉन सीना (John Cena) बन सकते हैं। कई रेसलिंग फैंस का कहना है कि ऑस्टिन थ्योरी के पास अगला जॉन सीना बनने की पूरी क्षमता है। इस बात से ऑस्टिन थ्योरी भी सहमत है। थ्योरी ने कहा कि उन्हें ये सुनकर अच्छा लगता है।

Ad

WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी Elimination Chamber 2022 में बड़े मैच का हिस्सा रहेंगे

ऑस्टिन थ्योरी ने 24 की उम्र में ही अच्छी सफलता हासिल कर ली। रेड ब्रांड में वो इस समय फैंस की नजरों में रहते हैं। Sportskeeda Wrestling को हाल ही में ऑस्टिन थ्योरी ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

लोगों की बात सुनकर बहुत अच्छा लगता है। मार्क हेनरी ने भी ये कहा था और उनसे मैं पहले मिला था। मार्क हेनरी बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मैं मार्क हेनरी को बहुत मानता हूं। मार्क हेनरी ने मेरे लिए इतनी बड़ी बात कही और ये सुनकर मुझे काफी अच्छा लगा।

youtube-cover
Ad

Elimination Chamber 2022 में ऑस्टिन थ्योरी बहुत बड़े मैच का हिस्सा रहेंगे। मेन रोस्टर में अभी तक का उनका ये बहुत बड़ा मैच होगा। बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को रिडल, एजे स्टाइल्स, ब्रॉक लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ऑस्टिन थ्योरी इस मैच में अपनी जीत का दावा कर चुके हैं।

इस हफ्ते रेड ब्रांड में ब्रॉक लैसनर ने खतरनाक अटैक ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर किया था। लैसनर ने पहले थ्योरी को सुपलेक्स मारे और इसके बाद F-5 दे दिया था। लैसनर ने इसके बाद ऑस्टिन थ्योरी के साथ सेल्फी भी ली थी। अब देखना होगा कि ऑस्टिन थ्योरी WWE चैंपियनशिप मैच में किस अंदाज में परफॉर्म करेंगे। फैंस को इस मैच में काफी मजा आएगा।

WWE द्वारा अब ऑस्टिन थ्योरी को पुश दिया जा रहा है। विंस मैकमैहन के साथ काफी लंबे समय से ऑस्टिन थ्योरी नजर आ रहे हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो आगे जाकर ऑस्टिन थ्योरी को और भी तगड़ा पुश मिल सकता है। आने वाले समय में वो चैंपियनशिप भी अपने नाम कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications