WWE के टॉप सुपरस्टार ने हील टर्न लिया

Enter caption

बॉबी लैश्ले जब अप्रैल में आए थे तो उन्होंने रॉ के टॉप सुपरस्टार्स पर जीत हासिल की थी। इसके बाद कई फैंस को तब निराशा हुई जब अपने करेक्टर के हिसाब से उन्होंने काम नहीं किया। एक सिंपल करेक्टर के तौर पर वो रन कर रहे थे। जो की उन्हें शूट नहीं कर रहा था। लेकिन इसका जवाब अब इस हफ्ते रॉ में मिल गया है।

Ad

इम्पैक्ट रैसलिंग में बॉबी लैश्ले सबसे शानदार मॉन्स्टर में से एक थे। इस दौरान इसी वजह से कई कंपनी से उन्हें ऑफर भी आए। मैकइंटायर, जैफ हार्डी,मैट हार्डी जैसे सुपरस्टार्स उनकी रास्ते में आए और बॉबी लैश्ले ने उन्हें हरा दिया। यहीं एक वजह थी कि जब वो wwe में आए थे तो वो फेस थे। फैंस को ये चीज समझ नहीं आई थी। सैमी जेन, इलायस और केविन ओवंस की तरह वो चल रहे थे। जिन्हें फैंस का अच्छा रिएक्शन मिल रहा था।

लियो रस उनके साथ अभी पिक्चर में आए है। पिछले कुछ महीनों से वो लैश्ले के माउथपीस बने हुए है। लैश्ले के एटीट्यूड को उन्होंने पूरी तरह बदल दिया है। इस हफ्ते के रॉ में भी ये ही दिखाई दिया।

बॉबी लैश्ले का मुकाबला केविन ओवंस के साथ हुआ। सुपर शो डाउन में लैश्ले और जॉन सीना का मुकाबला केविन ओवंस और इलायस के साथ हुआ था। लैश्ले ने मैच के बाद केविन ओवंस के घुटने को बुरी तरह तोड़ दिया। क्राउड ने इसका समर्थन भी किया। केविन ओवंस के साथ ऐसा होने के बाद भी उन्हेंं फैंस द्वारा बू मिला।

Ad

मैच खत्म होने के बाद लैश्ले ने केविन ओवंस को बुरी तरह मारा। रिंग पोस्ट में उनके पांव को दो बार जबरदस्त तरीके से दे मारा। इसके बाद उन्होंने बेली और बैलर के इंटरव्यू में भी दखलअंदाजी की।

लियो रस उन्हें लगातार अब गाइड कर रहे है। बॉबी लैश्ले का अब नया रूप सामने आ गया है। अब लॉकर रूम में उनके लिए आगे क्या बचा है ये आने वाल समय ही बताएगा।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications