WWE WrestleMania 40 से पहले 33 साल के रेसलर ने बनाई ऐसी शानदार बॉडी, देखकर अच्छे-अच्छों के छूट जाएंगे पसीने

WWE सुपरस्टार ने अपनी बॉडी में किया बदलाव
WWE सुपरस्टार ने अपनी बॉडी में किया बदलाव

Giovanni Vinci: WWE WrestleMania 40 के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मैच कार्ड में मौजूद सभी सुपरस्टार्स तैयारी में लगे हुए हैं। रॉ (Raw) सुपरस्टार जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) ने मेनिया से पहले अपनी बॉडी ट्रांसफार्मेशन की एक झलक दिखाई। बहुत ही जबरदस्त वो इस बार लग रहे हैं।

Ad

जियोवानी विंची लंबे समय से इम्पीरियम ग्रुप में काम कर रहे हैं। लुडविग काइजर ने अभी तक उनका अच्छा साथ दिया है। खास बात ये है कि इस ग्रुप को मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर लीड करते हैं। गुंथर को चैंपियन के रूप में 650 दिन से ज्यादा हो गए हैं। उनकी सफलता के पीछे विंची और काइजर का बहुत बड़ा हाथ रहा।

आपको बता दें जियोवानी विंची को शुरूआत में पूर्व WCW स्टार एलेक्स राइट ने ट्रेनिंग दी थी। 33 साल के विंची ने X पर अपने वर्कआउट का प्रदर्शन किया। उनकी बॉडी को देखकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। विंची की बॉडी देखकर साफ लग रहा है कि उन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कैप्शन में "Grind to glory" लिखा। इम्पीरियम सदस्य के इस ट्रांसफार्मेशन को देखकर फैंस भी जरूर वाह-वाह कहेंगे। साथ ही साथ कुछ लोगों के पसीने भी छूट सकते हैं।

Ad

जियोवानी विंची को इस समय गुंथर के साथ काम करने से बहुत फायदा मिल रहा है। काइजर के साथ उनकी जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों का रिंग में एक्शन बहुत तगड़ा रहता है। फ्यूचर में इन दोनों को कंपनी द्वारा बड़ा पुश भी दिया जा सकता है।

WWE WrestleMania 40 में गुंथर करेंगे अपने टाइटल को डिफेंड

WWE WrestleMania 40 नाईट 1 में गुंथर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले महीने Raw में गुंथर के WrestleMania 40 चैलेंजर के लिए 6 सुपरस्टार्स के बीच गौंटलेट मैच देखने को मिला था। मुकाबले का हिस्सा उभरते सुपरस्टार चैड गेबल भी थे। फैंस ने सोचा था कि गेबल इस मुकाबले को जीतेंगे लेकिन अंत में सैमी ने जीत हासिल की।

गुंथर और सैमी की राइवलरी में इस समय चैड गेबल भी शामिल हैं। वो गुंथर को हराने के लिए ज़ेन का भरपूर साथ दे रहे हैं। खैर मेनिया में विंची और काइजर का भी बड़ा रोल होगा। वो मुकाबले में दखलअंदाजी कर गुंथर को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications