Roman Reigns और हॉल ऑफ फेमर के खास क्लब में शामिल हुआ WWE का मौजूदा चैंपियन, करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Roman Reigns: एक टॉप WWE सुपरस्टार बड़ी चैंपियनशिप उपलब्धि हासिल करने के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) और हॉल ऑफ फेमर के साथ एक विशेष सूची में शामिल हो गया है।

रोमन रेंस 1000 दिनों से भी ज्यादा समय से यूनिवर्सल टाइटल अपने पास रखे हुए हैं। उन्होंने पिछले साल WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी जीती थी और इस टाइटल के साथ उन्होंने 400 से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं। रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

Wrestling Stats & Info ने अपने हालिया ट्वीट में बताया कि इतिहास में केवल तीन WWE सुपरस्टार ही दो अलग-अलग टाइटल के साथ 400+ दिन तक राज करने में कामयाब रहे हैं। हॉल ऑफ फेमर पेड्रो मोरालेस ने WWE और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल दोनों को 400+ दिनों तक अपने पास रखा था। मौजूदा WWE सुपरस्टार गुंथर ने 870 दिनों तक NXT UK चैंपियनशिप अपने पास रखी। वह मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और हाल ही में उन्होंने टाइटल के साथ 400 दिन पूरे किए हैं। गुंथर ने अपने करियर में यह बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

क्या सोलो सिकोआ द्वारा WWE दिग्गज रोमन रेंस को धोखा दिया जाएगा?

रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले एक साल से उनके फैक्शन द ब्लडलाइन का जलवा भी चल रहा है। पहले सैमी ज़ेन चर्चा का विषय रहे और अब द उसोज़ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। इन सभी को रेंस की वजह से बहुत फायदा हुआ। Money in the Bank में रेंस और सिकोआ को द उसोज़ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। SummerSlam में रेंस और जे उसो के बीच टाइटल मैच भी पक्का लग रहा है। कंपनी द्वारा बहुत जल्द इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। ये स्टोरी आगे भी चलेगी। कहा जा रहा है कि आगे जाकर रेंस को सिकोआ धोखा देंगे। ऐसा हुआ तो फिर और मजा फैंस को आएगा।

उधर गुंथर भी अच्छा काम कर रहे हैं। अपने टाइटल रन में कुछ बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। SummerSlam 2023 में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। बहुत जल्द इस मैच का भी ऐलान कर दिया जाएगा।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now