WWE में दिग्गज के बेटे ने मचाया कहर, Raw में 'जानवेला' अटैक कर पूर्व चैंपियन को 6 हफ्तों के लिए रिंग से भेजा बाहर

Pankaj
WWE सुपरस्टार की हालत हुई खराब
WWE सुपरस्टार की हालत हुई खराब

Solo Sikoa: WWE Raw में इस हफ्ते सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने जबरदस्त बवाल मचाया। उन्होंने पूर्व चैंपियन मैट रिडल (Matt Riddle) के ऊपर जानलेवा हमला किया और उनकी हालत खराब कर दी। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वो अब कुछ समय के लिए WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगे।

WWE Clash at the Castle 2022 से ही सिकोआ ने जबरदस्त बवाल मचाया हुआ है। एक अलग रूप में वो नज़र आ रहे हैं। द ब्लडलाइन में शामिल होने के बाद से तो उनका रूप और भी बदल गया है। दरअसल Raw में इस हफ्ते मैट रिडल और इलायस का मुकाबला द उसोज़ के साथ होने वाला था। इलायस के ऊपर मैच से पहले द ब्लडलाइन ने बैकस्टेज अटैक कर दिया था।

इसके बाद मुकाबले में इलायस की जगह केविन ओवेंस शामिल हुए। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए अच्छा मुकाबला देखने को मिला। सिकोआ और सैमी ज़ेन की बदौलत द उसोज़ ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन भी कर ली। मैच के बाद द उसोज़ और सैमी ने रिडल के ऊपर अटैक किया। इस बीच ओवेंस ने चेयर से सभी के ऊपर अटैक किया और बैकस्टेज भगा दिया।

रिंग में रिडल अकेले पड़े हुए थे। इस दौरान दिग्गज रिकिशी के बेटे सोलो सिकोआ ने उन्हें जबरदस्त किक मारी। इसके बाद चेयर से उनके ऊपर हमला किया। रिडल की गर्दन में चेयर फंसाकर सिकोआ ने उनकी हालत खराब कर दी। स्ट्रेचर से उन्हें बैकस्टेज ले जाया गया।

WWE सुपरस्टार मैट रिडल को लेकर बुरी खबर सामने आई

WWE ने अब ऑफिशियल तौर पर बता दिया है कि रिडल 6 हफ्तों के लिए रिंग से बाहर हो गए। सिकोआ के इस खतरनाक हमले के बाद उन्हें इंजरी आ गई है।

अब ऐसा लग रहा है कि Royal Rumble 2023 में भी रिडल नज़र नहीं आएंगे। ये फैंस के लिए भी बुरी खबर है। रिडल ने रैंडी ऑर्टन के साथ अच्छा काम किया था। रैंडी भी इंजरी के कारण इस समय बाहर चल रहे हैं। अब देखना होगा कि रिडल की वापसी WWE रिंग में कब होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now