Kevin Owens & Solo Sikoa: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड की शुरुआत धमाकेदार तरीके से देखने को मिली। शो की शुरुआत में द ब्लडलाइन (The Bloodline) का छोटा सैगमेंट देखने को मिला। बाद में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच मुकाबला हुआ। सैमी ने एक बार फिर से केविन को अपने साथ जोड़ने की असफल कोशिश की।WWE Raw की शुरुआत में पॉल हेमन, जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने एरीना में एंट्री की। इसी बीच हेमन ने सोलो और जिमी को इंस्ट्रक्शन दिए। हेमन ने बताया कि जिमी को सैमी ज़ेन की समस्या को खत्म करना है। सोलो सिकोआ को केविन ओवेंस को संभालना है। भले ही जे उसो आए या नहीं, जिमी को सैमी से जुडी समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म करना है। हेमन ने बाद में रोमन को कॉल लगाया और सैगमेंट खत्म हो गया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Bloodline impromptu meeting recap to kick off #WWERaw.376Bloodline impromptu meeting recap to kick off #WWERaw. https://t.co/wLh0zQyaQsकेविन ओवेंस और सोलो सिकोआ ने बाद में एंट्री की। मैच शुरू होने से पहले ही केविन ने सोलो पर हमला कर दिया और उनके बीच रिंगसाइड पर ब्रॉल हुआ। उन्होंने सोलो को बैरिकेड में दे मारा लेकिन बाद में सोलो ने दबदबा बनाया। उन्होंने KO को पोस्ट में धक्का दे दिया। बाद में बेल बजी और रेफरी ने मैच शुरू किया।शुरुआत में ही ओवेंस ने दबदबा बनाने की कोशिश की और लगातार पंच लगाए। सोलो ने बाद में डॉमिनेशन दिखाया और वापसी करने का प्रयास किया। मैच के दौरान रिंगसाइड पर जिमी उसो ने भी आकर इंटरफेयर करने की कोशिश की। मैच जारी रहा और सोलो ने अंत में स्टनर से खुद को बचाया। केविन ने जिमी पर अटैक किया और फिर सिकोआ पर कुछ सुपरकिक्स लगाई। साथ ही सेंटन देने गए लेकिन जिमी उसो ने आकर उन्हें रोका। इसी कारण मैच DQ द्वारा खत्म हो गया और केविन को विजेता घोषित किया गया। खैर, दोनों ही स्टार्स ने फैंस का दिल जीता।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWESoloSikoa & @FightOwensFight are wasting no time! #WWERaw #WWE165.@WWESoloSikoa & @FightOwensFight are wasting no time! #WWERaw #WWE https://t.co/4eguxAJyRwWWE Raw में मैच के बाद मचा जबरदस्त बवालमैच के बाद भी लड़ाई जारी रही। जिमी ने ओवेंस को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया और हमला किया। सोलो सिकोआ बैरिकेड पर चढ़कर हमला करने के लिए तैयार थे। सैमी ज़ेन ने एंट्री की और सोलो की हालत खराब की। साथ ही उन्होंने जिमी पर पंच लगाए और उन्हें बैरिकेड में धक्का दिया। ज़ेन ने चेयर ली लेकिन इतनी देर में ब्लडलाइन के दोनों सदस्य भाग गए। सैमी रिंग में आए और केविन से हाथ मिलाने की कोशिश की। केविन ने इंकार किया और चले गए।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_🥺🥺#WWERaw #WWE399🥺🥺#WWERaw #WWE https://t.co/FG2seugUP6WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।