WWE में 16 बार के चैंपियन के घर में गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी का हुआ आगमन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की खूबसूरत तस्वीर

Pankaj
wwe cover image

Akira Tozawa: WWE सुपरस्टार और पूर्व 24/7 चैंपियन अकीरा टोज़ावा (Akira Tozawa) ने अपने फैंस को एक बड़ी खबर दी है। उनके घर एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है। उन्होंंने खुद बच्ची के आगमन का खुलासा किया।

Ad

WWE में साल 2016 से अकीरा टोज़ावा अच्छा काम कर रहे हैं। 24/7 और क्रूजरवेट चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की। टोज़ावा ने रिंग में अपने काम से हमेशा सभी को प्रभावित किया। हालांकि कंपनी द्वारा उन्हें कभी तगड़ा पुश नहीं दिया गया। इस वजह से फैंस भी गुस्से में रहते हैं। मिडकार्ड में ही ज्यादातर उन्होंने परफॉर्म किया।

टोज़ावा ने हाल ही में ट्विटर के जरिए बताया कि उनके घर बच्ची का आगमन हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि उसका नाम टेन हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की।

Ad

WWE सुपरस्टार अकीरा टोज़ावा ने Raw में लड़ा था शानदार मैच

अकीरा टोज़ावा की इस खबर के बाद फैंस ने अपने अंदाज में उन्हें बधाई दी। टोज़ावा अब रिंग में कम नज़र आते हैं। अपने करियर में उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप 16 बार हासिल की। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2017 में हासिल की थी। Raw में उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार नेविल को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप हासिल की थी।

हाल ही में Raw में रिया रिप्ली के खिलाफ उन्होंने इंटरजेंडर मैच लड़ा था। इस मैच में उन्होंने जबरदस्त काम किया था। इसके बाद फैंस ने उनकी तारीफ की थी। हालांकि इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। खैर फ्यूचर में अगर टोज़ावा को अच्छा पुश दिया गया तो फैंस को अच्छा लगेगा। ट्रिपल एच से ये उम्मीद भी है कि वो टोज़ावा को पुश देंगे।

ट्रिपल एच इस समय हर सुपरस्टार के साथ पर्सनली काम कर रहे हैं। फैंस को उनका काम पसंद आ रहा है। लगभग सभी सुपरस्टार्स को रिंग में जलवा दिखाने का मौका मिल रहा है। टोज़ावा में वो क्षमता है कि आगे जाकर वो बड़ा नाम बना सकते हैं। अब देखना होगा कि फ्यूचर में उन्हें पुश मिलेगा या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications