909 दिन का करियर, 265 जीत, 523 दिनों की चैंपियनशिप बादशाहत

No one is ready for asuka, असुका द्वारा बोली जाने वाली ये फेमस टैग लाइन उनपर एकदम सटीक बैठती है। WWE में असुका से पंगा लेने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। ये बात हम ऐसी ही नहीं कर रहे हैं, अक्टूबर 2015 को WWE NXT में डैब्यू करने वाले असुका अभी तक एक भी मैच नहीं हारीं हैं। मौजूदा समय में पुरुषों और महिला रैसलरों में से वो यकीनन कंपनी की सबसे अच्छे रैसलरों में से एक हैं। WWE ने यूट्यूब पेज पर असुका के WWE करियर से जुड़े हुए आंकड़ों की एक वीडियो पोस्ट की है। असुका के करीब 2.5 साल के WWE के आंकड़े देखकर आपको भी लगेगा कि उन्होंने कितना जबरदस्त काम किया है। 2015- 7 अक्टूबर, 2015 को असुका ने NXT टेकओवर के दौरान डैब्यू किया था। पहले मैच में ही उन्हें जीत हासिल हुई। 909- असुका को WWE में बिना कोई मैच हारे हुए 909 दिन हो गए हैं। 265- करीब ढाई साल के WWE करियर में 265 जीत हासिल की है। इस दौरान उन्होंने 35 महिला रैसलरों को 4 अलग-अलग महाद्वीपों और 11 देशों में धूल चटाई है। इनमें से 8 महिला रैसलर चैंपियन भी रह चुकी हैं। 0- द एम्प्रैस ऑफ टॉमोरो असुका को एक भी हार नसीब नहीं हुई है। 523- NXT विमेंस चैंपियन बनने के बाद असुका 523 दिनों तक चैंपियन रही थीं। चोट की वजह से उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था। ये WWE के मॉर्डन एरा की सबसे बड़ी टाइटल रेन (बादशाहत) है। 1, 7- असुका WWE इतिहास की 7वीं ओवरऑल रैसलर और पहली महिला रैसलर हैं, जोकि सर्वाइवर सीरीज़ में सोल सर्वाइवर रही और रॉयल रम्बल मैच भी जीता। WWE में ये कारनाम द रॉक, रैंडी ऑर्टन, रिक फ्लेयर और रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स कर चुके हैं। 15- रॉयल रम्बल मैच में असुका 29 रैसलरों की चुनौती से पार पाई थीं। 29 रैसलरों में से 15 विमेंस चैंपियन रह चुकी थीं। असुका का सामना रैसलमेनिया 34 में शार्लेट के साथ स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। WWE फिलहाल शायद असुका की स्ट्रीक को तोड़ना नहीं चाहेगी, जिसका मतलब है कि वो रैसलमेनिया में चैंपियन बन सकती हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications