WrestleMania 39: WWE के इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 के होस्ट का ऐलान हो चुका है। बता दें, दो बार के पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ इस साल WrestleMania को होस्ट करने वाले हैं। द मिज़ माइक पर काफी अच्छे हैं और शायद यही कारण है कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस चीज़ का खुलासा इस हफ्ते रॉ (Raw) में द मिज़ टीवी सैगमेंट के दौरान किया गया।बता दें, इस सैगमेंट के दौरान द मिज़ ने ऐलान किया था कि वो स्पेशल गेस्ट को बुलाने वाले हैं जो कि WrestleMania 39 का होस्ट भी होगा। इसके बाद बिग स्क्रीन पर एक ग्राफिक दिखाया गया, जिसके जरिए खुलासा हुआ कि द मिज़ इस साल WrestleMania को होस्ट करेंगे। इस दौरान द मिज़ WrestleMania में होने वाले मैचों को भी हाइप करते हुए दिखाई दिए थे। जल्द ही, द मिज़ के इस सैगमेंट के दौरान सैथ रॉलिंस का दखल देखने को मिला था।WWE WrestleMania@WrestleManiaAWESOME! twitter.com/WWE/status/163…WWE@WWEBREAKING NEWS: The host of this year's #WrestleMania is @mikethemiz!#WWERaw1365191BREAKING NEWS: The host of this year's #WrestleMania is @mikethemiz!#WWERaw https://t.co/VNdIgpGRHXAWESOME! twitter.com/WWE/status/163…इसके बाद सैथ रॉलिंस रिंग में द मिज़ पर हमला करने के बाद उनके फोन से लोगन पॉल को वीडियो कॉल करते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो कॉल के दौरान सैथ रॉलिंस ने लोगन पॉल को अगले हफ्ते Raw में आने का चैलेंज दे दिया और लोगन ने भी उनका यह चैलेंज स्वीकार कर लिया है। यह देखना रोचक होगा कि लोगन पॉल और सैथ रॉलिंस के रिंग में आमने-सामने आने के बाद क्या देखने को मिलने वाला है।WWE Raw सुपरस्टार द मिज़ ने WrestleMania 39 में कुछ बड़ा करने के दिए संकेत View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में खुद के WrestleMania 39 के होस्ट के रूप में खुलासा करने के बाद द मिज़ ने इस इवेंट में कुछ बड़ा करने के संकेत दिए हैं। द मिज़ ने कहा कि यह गोल्डन ग्लोब्स और ऑस्कर से बड़ा होगा। द मिज़ के WrestleMania का होस्ट बनने के साथ ही यह चीज़ काफी हद तक साफ हो चुकी है कि वो इस साल शोज ऑफ शोज में मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।