WWE Raw में Roman Reigns के सैगमेंट और बड़े फैसले को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं, फैंस के बीच मचा जबरदस्त बवाल

Ujjaval
WWE Raw XXX में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw XXX में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली

Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) XXX का इस हफ्ते का एपिसोड स्पेशल और रोचक रहा। WWE के रेड ब्रांड के शो को 30 साल हो गए थे और इसकी खुशी में WWE ने स्पेशल शो का आयोजन किया। इस शो में द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला। इससे Raw XXX की शानदार शुरुआत हुई।

Ad

'ट्रायल ऑफ सैमी ज़ेन' सैगमेंट द्वारा रोमन रेंस ने फैसला लिया था कि सैमी अभी के लिए दोषी नहीं हैं। यह सैगमेंट फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बना और सभी की प्रतिक्रिया अलग रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड में ब्लडलाइन के सैगमेंट को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE Raw XXX में Roman Reigns के सैगमेंट को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(इस स्टोरीलाइन में काफी सारी लेयर्स हैं और यहां से कहानी किसी भी ओर जा सकती है। ऐसा लगता कि सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस टैग टीम टाइटल्स के लिए आगे जाकर लड़ेंगे। हालांकि, जे उसो का आकर सैमी ज़ेन को बचाना अच्छा रहा। यह इतने सालों में सबसे अच्छी स्टोरीलाइंस में से एक बन गई है।)

Ad

(रोमन रेंस और पॉल हेमन ने सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन से निकालने का इरादा बना लिया था लेकिन जे उसो ने उन्हें थोड़े समय के लिए बचा लिया। काफी अच्छा सैगमेंट देखने को मिला।)

Ad

(यह ट्रायल सबसे अच्छे ओपनिंग सैगमेंट्स में से एक था। पिछले कुछ समय में यह सबसे बढ़िया सैगमेंट्स में शामिल रहेगा।)

Ad

(द ब्लडलाइन और सैमी ज़ेन की यह स्टोरीलाइन काफी ज्यादा शानदार है! यही होता है, जब आप चीज़ों को सही तरह से करते हैं। यह काफी शानदार सैगमेंट था, जिसने सभी लोगों का ध्यान खींचा।)

Ad

(रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को अभी के लिए दोषी नहीं पाया। हम अब शांति से सांस ले सकते हैं और ऐसा जे उसो के कारण हुआ है।)

Ad

(हमें जल्द ही रोमन रेंस बनाम जे उसो का दूसरा अध्याय देखने को मिलेगा। इससे साबित होता है कि सिर्फ सोलो सिकोआ ही रोमन रेंस की साइड हैं। द उसोज़ अभी भी नहीं भूले हैं, जिस तरह से रोमन रेंस ने पिछले दो सालों में उनके साथ बर्ताव किया है।)

Ad

(यह WWE इतिहास के सबसे अच्छे सैगमेंट्स में से एक माना जाएगा। यह काफी ज्यादा अच्छा था।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications