WWE Raw के चौंकाने वाले अंत के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा
WWE Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा

WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। इस एपिसोड में कुछ अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन हुआ। WWE ने अपने अगले पीपीवी डे 1 (Day 1) को हाइप करने की कोशिश की। मेन इवेंट काफी अच्छा रहा और WWE ने यहां अपने फैंस को सरप्राइज करने की पूरी कोशिश की।

Ad

Raw की शुरुआत रैंडी ऑर्टन और रिडल ने की थी। दोनों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। इसके अलावा कुछ अन्य सुपरस्टार्स भी आमने-सामने आए। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो पर एक बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए डेमियन प्रीस्ट और डॉल्फ ज़िगलर के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिला।

Raw का एपिसोड अच्छा रहा और इसी वजह से सभी फैंस इसकी तारीफ कर रहे थे। हर एक फैन के बीच ऐज और मिज़ का सैगमेंट चर्चा का विषय था। सैगमेंट को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं थोड़ी अलग रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(यह एक अच्छा शो था। मुझे बोलते हुए यकीन नहीं हो रहा है कि Raw ने आज बढ़िया काम किया।)

Ad

(यह एक अच्छा एपिसोड था।)

Ad

(हमें एरिक बिशफ और द ब्रूड का थीम सॉन्ग एक ही शो में सुनने को मिल गया। मुझे यह देखना अच्छा लगा।)

Ad

(इसी वजह से ऐज दिग्गजों में से एक माने जाते हैं! Raw के एपिसोड का क्या शानदार तरीके से अंत हुआ।)

Ad

(एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि बेथ फीनिक्स Raw में आने वाली हैं।)

Ad

(मुझे ऐज की ओर से मिज़ और मरीस पर ब्रूड बाथ पसंद आया। इसने मुझे एटीट्यूड एरा की वाइब्स दी।)

Ad

(2021 का अंत एक शानदार Raw के एपिसोड से हुआ। यह एपिसोड काफी मजेदार था।)

Ad

(मेरे हिसाब से एक सॉलिड गो-होम शो देखने को मिला।)

(साल का अंत करने का बढ़िया तरीका रहा! क्या जबरदस्त शो देखने को मिला।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications