WWE Raw के जबरदस्त मेन इवेंट और फेमस Superstar की वापसी ने जीता फैंस का दिल, ट्विटर पर आई ढेरों प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कई रोचक चीज़ें देखने को मिली

Raw: WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते के एपिसोड ने फैंस का दिल जीता। इस शो में WWE ने फास्टलेन (Fastlane 2023) की स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाने के साथ ही कई अच्छे मैचों का भी आयोजन किया। फैंस को मेन इवेंट मुकाबला मुख्य रूप से पसंद आया। गुंथर (Gunther) और टॉमैसो चैम्पा (Tommaso Ciampa) की जमकर तारीफ हुई।

जॉनी गार्गानो का रिटर्न होना भी काफी चर्चा का विषय रहा। फैंस ने ड्रू मैकइंटायर के हील टर्न की स्टोरीलाइन और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट की भी प्रशंसा की। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Raw को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नज़र डालेंगे।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(मैं Raw को 10 में से 5 अंक दूंगा क्योंकि यह एक अच्छा शो रहा। मेन इवेंट जबरदस्त था और आखिर जॉनी गार्गानो वापस आ गए। मैं काफी खुश हूं कि उनकी टीवी पर वापसी हो गई है।)

(कुल मिलाकर मेन इवेंट काफी शानदार रहा। DIY को वापस देखकर अच्छा लगा। मेरा ध्यान डॉमिनिक मिस्टीरियो और रिया रिप्ली पर रहेगा, क्योंकि रिया ने मिस्टीरियो को चेतावनी दे दी है। मुझे नाकामुरा का सैथ रॉलिंस की काउंटडाउन के दौरान हालत खराब करना भी पसंद आया। मुझे ड्रू मैकइंटायर का धीरे-धीरे कैरेक्टर बदलना भी अच्छा लगा। बाकी चीज़ों की मुझे कोई परवाह नहीं थी लेकिन यह एक बढ़िया शो रहा।)

(गुंथर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वो काफी शानदार हैं और टॉमैसो चैम्पा ने भी बहुत अच्छा काम किया। NXT के चैम्पा का रूप मेन रोस्टर पर देखने को मिलना अच्छी चीज़ है। एक बेहतरीन मेन इवेंट देखने को मिला। शो काफी ज्यादा बढ़िया रहा।)

(मुझे सैथ रॉलिंस और माइकल कोल का सैगमेंट पसंद आया। 26 सालों से लगातार काम करते रहने के बाद अब माइकल कोल ने मेरी ओर से और भी ज्यादा सम्मान हासिल कर लिया है। इस सैगमेंट में दोनों के बीच असल जीवन की चीज़ें देखने को मिली और दोनों इस मामले में काफी अच्छे हैं। इसी कारण सैगमेंट देखने में शानदार लगा।)

(काफी ज्यादा अच्छा मेन इवेंट देखने को मिला। टॉमैसो चैम्पा ने हार के बाद भी काफी कुछ हासिल किया है। आप एंट्रेंस और मैच के अंत के दौरान उन्हें मिल रहा रिएक्शन देख सकते हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment