WWE Raw में दिग्गज की Royal Rumble में वापसी का ऐलान और जबरदस्त मेन इवेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE Raw में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली
WWE Raw में कुछ बड़ी चीज़ें देखने को मिली

Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी रोचक रहा। WWE ने शो को अच्छे मैचों और सैगमेंट्स द्वारा खास बनाया। Raw में द ब्लडलाइन और केविन ओवेंस के बीच स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई। मेन इवेंट में यूएस टाइटल के लिए नया चैलेंजर मिला। साथ ही कई अन्य बढ़िया चीज़ें हुई।

Raw के एपिसोड में कई चर्चा करने लायक चीज़ें थी और फैंस को शो पसंद आया। बैकी लिंच और बेली का सैगमेंट, कोडी रोड्स का वीडियो पैकेज, ब्रॉन्सन रिड का मैच और टैग टीम मैच को लेकर भी फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE Raw को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(Raw का एपिसोड काफी अच्छा था। मैंने इसका आनंद लिया।)

(आज यह बहुत अच्छा शो था। मेन इवेंट बेहतरीन था और मैं Raw के अगले एपिसोड के लिए उत्साहित हूँ। यह शो काफी शानदार रहने वाला है।)

(Raw का एपिसोड आज काफी अच्छा था।)

(मेन इवेंट मैच मजेदार था। साथ ही आज Raw का एपिसोड असल में अच्छा था।)

(यह Raw का काफी अच्छा एपिसोड था। मैं Raw 30 के लिए इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि इसका कार्ड बढ़िया लग रहा है।)

(ठीक है, अब Raw के एपिसोड्स बेहतर हो रहे हैं।)

(कोडी रोड्स के वीडियो पैकेज काफी अच्छे रहे हैं।)

(यह देखकर अच्छा लगा कि कोडी रोड्स ने आखिर Royal Rumble मैच के लिए एंट्री अनाउंस कर दी। उन्हें इस मैच को जीतना भी चाहिए।)

(बैकी लिंच और बेली के बीच सैगमेंट बहुत अच्छा था।)

(बेली vs बैकी लिंच Raw के अगले एपिसोड में स्टील केज मैच में नज़र आएंगी। उनके बीच प्रोमो में कई अच्छी चीज़ें देखने को मिली लेकिन यह थोड़ा अजीब था। ऐसा लगा कि बैकी या बेली कुछ लाइंस भूल गई थीं।)

(जजमेंट डे ने अल्फा अकादमी को एक अच्छे मैच में हराया। चैड गेबल और ओटिस का बेबीफेस के तौर पर काम करना शानदार चीज़ है। फैंस को ओटिस पसंद आ रहे हैं।)

(अल्फा अकादमी vs जजमेंट डे काफी ज्यादा बढ़िया था। ओटिस हर हफ्ते फैन फेवरेट बनते जा रहे हैं।)

(ब्रॉन्सन रिड का शानदार डेब्यू देखने को मिला।)

(एक बहुत अच्छा Raw शो देखने को मिला।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now